आम्रपाली ने निरहुआ को सिखाई अंग्रेजी, फिर उनके अंदाज ने 'भोजपुरी बवाल' के मंच पर मचा दिया हंसी का बवाल

'भोजपुरी बवाल' के मंच पर आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को अंग्रेजी की दो लाइनें सिखाईं. निरहुआ ने अपने खास अंदाज में अंग्रेजी बोलकर आम्रपाली, मनीषा रानी, रानी चटर्जी और कृष्णा अभिषेक को हंसने पर मजबूर कर दिया.

Bhojpuri Bawaal: जियोहॉटस्टार के चर्चित रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के मंच पर भोजपुरी और अंग्रेजी का मजेदार संगम देखने को मिला. शो में भोजपुरी सिनेमा और टीवी जगत के कई जाने-माने सितारे एक साथ नजर आए. इसी दौरान दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने अपने खास अंदाज में अंग्रेजी बोलकर सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया. इस खास वीडियो में मनीषा रानी, पाखी हेगड़े, कृष्णा अभिषेक, निरहुआ, आम्रपाली दुबे और संभावना सेठ समेत कई कलाकार नजर आए.

मनीषा रानी ने आम्रपाली से पूछा सवाल

वीडियो की शुरुआत में मनीषा रानी ने आम्रपाली दुबे से पूछा कि वह इतनी अच्छी अंग्रेजी बोलती हैं, तो क्या 'निरहुआ' ने उनसे अंग्रेजी नहीं सीखी है. इस पर आम्रपाली ने हंसते हुए पाखी हेगड़े का जिक्र किया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पाखी बेचारी उनसे पांच साल पहले से अंग्रेजी सिखाने की कोशिश कर रही हैं. जब पाखी अंग्रेजी नहीं सिखा पाई, तो वह क्या ही सिखाएंगी.

पाखी हेगड़े ने सुनाया पुराना किस्सा

इसके बाद पाखी हेगड़े ने शूटिंग के दिनों का एक पुराना किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि निरहुआ, मनोज टाइगर और उनके बीच तय हुआ था कि वह उन्हें अंग्रेजी सिखाएंगी और बदले में वे लोग उन्हें भोजपुरी सिखाएंगे, क्योंकि उस समय पाखी को भोजपुरी नहीं आती थी. इस पर आम्रपाली ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे लोग तो भोजपुरी सीख गए, लेकिन निरहुआ अंग्रेजी नहीं सीख पाए. उनकी यह बात सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े.

ये भी पढ़ें: आम्रपाली दुबे से पहले इस भोजपुरी हसीना को डेट कर चुके हैं निरहुआ? राज खुलते ही फैंस बोले- ये तो बड़ा बवाल है

आम्रपाली ने निरहुआ को सिखाई अंग्रेजी

इसके बाद कृष्णा अभिषेक ने निरहुआ से शो के बारे में अंग्रेजी में दो लाइनें बोलने के लिए कहा. उन्होंने आम्रपाली दुबे से निरहुआ को ये लाइनें सिखाने के लिए कहा. आम्रपाली ने निरहुआ को पहले "Good evening everyone" बोलना सिखाया. निरहुआ ने इसे अपने खास अंदाज में दोहराया. इसके बाद आम्रपाली ने उन्हें "Thank you for watching Bhojpuri Bawaal" बोलने के लिए कहा. निरहुआ ने दोनों लाइनों को अपने अलग अंदाज और एक्सेंट के साथ बोला. उनका यह अंदाज देखकर आम्रपाली दुबे, मनीषा रानी, पाखी हेगड़े और कृष्णा अभिषेक अपनी हंसी नहीं रोक पाए. आम्रपाली ने भी निरहुआ के अंदाज पर मजाक करते हुए कहा कि इतना एक्सेंट की जरूरत नहीं थी.

सितारों की नोक-झोंक बनी शो की खासियत

'भोजपुरी बवाल' के मंच पर सितारों की ऐसी बेझिझक मस्ती और नोक-झोंक दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. शो में प्रतियोगियों के टैलेंट के साथ कलाकारों की मजेदार बातचीत और आपसी बॉन्डिंग भी देखने को मिलती है. निरहुआ का अंग्रेजी बोलने वाला यह मजेदार पल भी इसी मनोरंजन का हिस्सा है. शो को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: आम्रपाली दुबे से पहले इस भोजपुरी हसीना को डेट कर चुके हैं निरहुआ? राज खुलते ही फैंस बोले- ये तो बड़ा बवाल है


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >