Maroon Color Sadiya: कम नहीं हो रहा निरहुआ-आम्रपाली दुबे के इस गाने का क्रेज, VIDEO देख बढ़ जाएगी दिल की धड़कन

भोजपुरी एक्टर निरहुआ और आम्रपाली दुबे का ‘मरून कलर सड़िया’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. निरहुआ और आम्रपाली की केमेस्ट्री इसमें देखने लायक है. यहां देखिए वीडियो.

Maroon Color Sadiya: भोजपुरी एक्टर निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी हिट मानी जाती है. निरहुआ और आम्रपाली ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है. उनका एक डांस वीडियो ‘मरून कलर सड़िया’ करोड़ों बार देखा गया है. ये सॉन्ग नया नहीं है, लेकिन फिर भी दर्शकों के बीच अभी भी वायरल है. इसका क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. इस सॉन्ग पर अबतक 22 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं.

‘मरून कलर सड़िया’ मचा रहा सोशल मीडिया पर धूम

भोजपुरी गाना ‘मरून कलर सड़िया’ को नीलकमल सिंह और कल्पना ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक ओम झा ने दिया है. यूट्यूब पर सॉन्ग को लेकर यूजर्स ने खूब सारे रिएक्शन दिए है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘ये गाना सुनकर दिल गदगद हो गया.’ एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘नीलकमल सिंह का ये गाना उनके सबसे बेहतरीन गानों में से एक है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा ही सॉन्ग होना चाहिए भोजपुरी में.’ एक यूजर ने लिखा, ‘ये गाना सीधा दिल में उतर गया.’ एक यूजर ने लिखा, ‘प्यारे लाल यादव जी को सलाम जो इतना सुंदर गीत लिखे.’

आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने इन फिल्मों में किया है काम

आम्रपाली दुबे और निरहुआ अगली बार फिल्म मैं मायके चली जाऊंगी में नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इसके डायरेक्टर इस्तियाक शेख है और आप इसे यूट्यूब चैनल यशी फिल्म्स पर देख सकते हैं. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, निरहुआ रिक्शावाला 2, पटना से पाकिस्तान, निरहुआ हिंदुस्तानी 3, निरहुआ चलल लंदन, सिपाही, राम लखन जैसे अन्य मूवीज शामिल है.

Also Read- Khesari Lal Yadav Song: मॉडर्न लड़की के चक्कर में पड़े खेसारी, ‘भोजपुरी बोले वाला’ गाना 11 ���िन बाद भी कर रहा ट्रेंड, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >