निरहुआ ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस को बताया अपना ड्रीम गर्ल, शेयर किया रोमांटिक VIDEO, फैंस बोले- प्यार हवा…

Nirahua: भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ ने आम्रपाली यादव को अपना ड्रीम गर्ल बताया. उन्होंने एक्ट्रेस के लिए एक रोमांटिक वीडियो भी शेयर किया. जिसे देखकर फैंस ने अजीबो गरीब सवाल पूछे.

Nirahua: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिनकी जोड़ी बड़े पर्दे पर काफी फेमस है. इसमें सबसे पहला नाम निरहुआ और आम्रपाली यादव का है. स्टार्स कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट भी रही है. दोनों इंस्टाग्राम पर भी एक दूसरे संग रोमांटिक फोटोज शेयर करते हैं. जिसे देखकर फैंस क्यास लगाते हैं कि क्या वह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि आम्रपाली ने हमेशा निरहुआ को अपना अच्छा दोस्त बताया है. अब भोजपुरी स्टार ने आम्रपाली को यादव को अपने लेटेस्ट पोस्ट में ड्रीम गर्ल कहा.

निरहुआ ने स्पेशल अंदाज में किया आम्रपाली को बर्थडे विश

आम्रपाली आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर उन्हें फैंस के साथ-साथ प्रदीप पांडे चिंटू, यश कुमार, संचिता बनर्जी, अवधेश मिश्रा, रितेश पांडे, अरविंद अकेला कल्लू, स्मृति सिंहा और मधु सिंहा जैसे स्टार्स ने बधाई दी. हालांकि जिस पोस्ट पर फैंस की नजरें टिकी रह गई. वह कोई और की नहीं, बल्कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का है.

निरहुआ ने आम्रपाली को कहा ड्रीम गर्ल

दरअसल निरहुआ ने एक वीडियो शेयर किया. जिसमें आम्रपाली दुबे और उनकी कुछ तसवीरें हैं, जो उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान क्लिक करवाई हैं. कई स्लाइड में रोमांटिक फोटो भी है, जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगा रहे हैं. आम्रपाली की कुछ अकेले की भी फोटोज हैं. इस पोस्ट को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे ड्रीम गर्ल.’

निरहुआ के वीडियोज पर फैंस ने किया यह कमेंट

निरहुआ और आम्रपाली को साथ देखकर फैंस ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा, ”प्यार हवा में उड़ रहा है… यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं… बस बताना नहीं चाह रहे हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”आम्रपाली जी का बर्थडे हो और निरहुआ जन्मदिन की बधाई न दे… ऐसा हो ही नहीं सकता है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”सर आप दोनों कब अपना रिश्ता ऑफिशियल करेंगे.”

यह भी पढ़ें- Maroon Color Sadiya: 216 मिलियन दर्शकों पर चढ़ा मरून कलर सड़िया का जादू, निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी ने मचाया गर्दा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >