Maroon Color Sadiya Song: भोजपुरी सॉन्ग ‘मरून कलर सड़िया’ यूट्यूब पर फिर छाया, निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी फिर छाई

Maroon Color Sadiya Song: निरहुआ-आम्रपाली का गाना 'मरून कलर सड़िया' यूट्यूब पर मचा रहा धमाल. गाने की सादगी और केमिस्ट्री ने जीता दिल और इसके साथ ही यूट्यूब पर 250 करोड़ व्यूज पार हो चुके हैं.

Maroon Color Sadiya Song: भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी निरहुआ (दिनेश लाल यादव) और आम्रपाली दुबे एक बार फिर यूट्यूब पर छाई हुई है. इन दोनों का गाना ‘मरून कलर सड़िया’, जो फिल्म ‘फसल’ का हिस्सा है, 12 मार्च 2024 को रिलीज हुआ था. रिलीज होते ही यह गाना वायरल हो गया और आज भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है.

यूट्यूब पर छाया ‘मरून कलर सड़िया’

गाने को अब तक 277 मिलियन (27 करोड़ 70 लाख) से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज भी लोग इस पर रील्स बना रहे हैं, और ये ट्रेंडिंग में बना हुआ है.

खेतों में दिखी देसी केमिस्ट्री

गाने में आम्रपाली दुबे मरून रंग की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं, वहीं निरहुआ पारंपरिक धोती-कुर्ता में देसी स्वैग दिखा रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री और गाने की सादगी इसे और भी खास बनाती है. इस गाने को अपनी आवाज कल्पना और नीलकमल सिंह ने दी है. जबकि इसके शानदार बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं. म्यूजिक और लिरिक्स दोनों ही दिल को छू जाते हैं.

यह भी पढ़े: Kannappa के कमजोर VFX पर विष्णु मांचू ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे लिए बड़ा सबक…

फैन्स की दीवानगी

सोशल मीडिया पर फैन्स गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई कह रहा है, “भोजपुरी में बहुत दिनों बाद इतना प्यारा गाना सुनने को मिला,” तो कोई लिख रहा है, “1000 बार सुन चुका हूं, लेकिन दिल नहीं भरता.”

सुपरहिट जोड़ी की वापसी

निरहुआ और आम्रपाली इससे पहले भी कई हिट गानों और फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. लेकिन ‘मरून कलर सड़िया’ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे खास जोड़ी है.

यह भी पढ़े: Maalik Trailer: ‘मजबूर बाप का मजबूत बेटा’ बने राजकुमार राव, मालिक का धमाकेदार ट्रेलर आउट, जानें रिलीज डेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >