इस एक्ट्रेस पर आया दिल? निरहुआ से रिश्ते के बीच आम्रपाली दुबे ने शादी और लव लाइफ पर दिया चौंकाने वाला बयान

भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अपनी लव लाइफ, टूटे दिल और शादी को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने जहां दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ संग रिश्ते की सच्चाई बताई, वहीं दिशा पाटनी पर अपने क्रश और शादी के प्लान्स को लेकर भी कई मजेदार खुलासे किए.

Bhojpuri Bawaal Amrapali: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों अपने रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर चर्चा में हैं. शो में अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी, प्यार और शादी को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर कीं.  इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके ‘लेस्बियन’ होने की चर्चा शुरू हो गई. हालांकि, आम्रपाली की बातों का संदर्भ साफ तौर पर मजाक और बातचीत का हिस्सा था.

I Fall in Love Once But Then I got Heartbroken- Amrapali Dubey: एक बार किया था प्यार, फिर हुआ ही नहीं - आम्रपाली 

‘भोजपुरी बवाल’ के एक एपिसोड में आम्रपाली ने अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए बताया कि फिलहाल उन्हें डेट करने के लिए कोई नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि टीवी के दिनों में उन्हें सच्चा प्यार हुआ था, लेकिन बाद में उनका दिल बुरी तरह टूट गया. इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा कि अब उन्हें किसी पुरुष की तलाश नहीं है, बल्कि वह किसी लड़की को ढूंढ रहीं हैं.

Disha Patani is My Crush - Amrapali: दिशा मेरी क्रश हैं

बातचीत के दौरान आम्रपाली ने कहा कि उन्हें कुछ अभिनेत्रियां काफी पसंद हैं. इसी क्रम में उन्होंने ‘दिशा’ का नाम लिया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि दिशा को देखकर उन्हें लगता है कि उनकी जिंदगी की दिशा कभी भी बदल सकती है. आम्रपाली ने दिशा पाटनी को अपना क्रश बताया.

Amrapali Started Laughing on Calling Lesbian: ‘लेस्बियन’ कहे जाने पर हंसने लगीं आम्रपाली

शो में जब उनकी बातों को मजाक में लड़कियों की तरफ आकर्षण से जोड़ते हुए उन्हें ‘लड़कीबाज’ कहा गया, तो आम्रपाली जोर-जोर से हंसने लगीं. इसी मजाकिया बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. हालांकि, उपलब्ध बातचीत में आम्रपाली ने अपनी सेक्सुअल ओरिएंटेशन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. इसलिए उनके मजाकिया बयान को उनकी निजी पहचान का प्रमाण मानना सही नहीं होगा.

Amrapali on Relationship With Nirhua: निरहुआ के साथ रिश्ते पर भी दिया जवाब

आम्रपाली दुबे का नाम लंबे समय से अभिनेता और भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ जोड़ा जाता रहा है. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी लोकप्रिय है और इसी वजह से उनके रिश्ते को लेकर भी अक्सर सवाल उठते रहे हैं. शो में आम्रपाली ने निरहुआ के साथ अफेयर की खबरों को गलत बताया. उन्होंने उन दावों को भी खारिज किया, और कहा कि वह उनके बेस्ट फ्रेंड हैं और परिवार के बाद वह उनके लाइफ में इम्पोर्टेन्ट हैं.

">

Amrapali on Marriage: शादी को लेकर भी चर्चा में हैं अभिनेत्री

आम्रपाली 39 साल की उम्र में भी सिंगल हैं और उनकी शादी को लेकर फैंस के बीच अक्सर सवाल उठते रहते हैं. हाल ही में ‘भोजपुरी बवाल’ में उन्होंने शादी और परिवार को लेकर भी खुलकर बातचीत की. एक अन्य मजेदार पल में उन्होंने पवन सिंह के साथ शादी करने की बात मजाक में कही और बच्चे को गोद लेने की इच्छा भी जाहिर की.

यह भी पढ़ें: क्या शादीशुदा निरहुआ के साथ लिव-इन में हैं यह एक्ट्रेस? 'भोजपुरी बवाल' में उठा बड़ा सवाल, रो पड़ीं आम्रपाली


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >