‘लईका किसान के’ में दिखा प्रमोद प्रेमी का स्वैग भरा देसी लुक, यूट्यूब पर उड़ा रहा गर्दा

Laika Kisan Ke Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना ‘लईका किसान के’ रिलीज हो गया है. खेती-किसानी और देसी स्वैग से भरपूर यह गाना इंटरनेट पर जमकर तहलका मचा रहा है.

Laika Kisan Ke Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के चहेते सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव एक बार फिर अपने फैंस के लिए एक शानदार गाना लेकर आए हैं. उनका नया गाना ‘लईका किसान के’ ऑफिशियली तौर पर सरस्वती म्यूजिक के लेबल पर रिलीज कर दिया गया है. इस गाने में मिट्टी की खुशबू और किसान परिवार के युवाओं का गर्व साफ झलकता है. रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

देसी किसान के लुक में दिखें प्रमोद प्रेमी

‘प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना ‘लईका किसान के’ सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है. इस गाने के वीडियो में प्रमोद प्रेमी का एकदम शुद्ध देसी लुक देखने को मिल रहा है. वह किसी हीरो की तरह चमक-धमक में नहीं, बल्कि सीधे-सादे गांव के लड़के के लुक में नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस झूम उठे हैं. वीडियो में खेती-बारी के असली सीन दिखाए गए हैं, जहां प्रमोद प्रेमी खुद को बड़े गर्व से किसान का बेटा बताते दिख रहे हैं. खेतों की हरियाली और मिट्टी से जुड़ा उनका यह अंदाज दर्शकों के दिल को सीधे छू गया है.

गाने का वीडियो

रवि -विक्की की जोड़ी ने गाने को बनाया खास

इस गाने के बोल रवि यादव ने लिखे हैं, जो सीधे दिल को छू जाते हैं. वहीं, विक्की वोक्स के संगीत ने इस गाने में रौनक ला दी है. गाने का वीडियो निर्देशन रौनक साह और प्रीतम चौधरी ने किया है, जिन्होंने किसानी परिवेश को बहुत ही खूबसूरती और रंगदार अंदाज में पर्दे पर उतारा है.

फैंस के रिएक्शन

गाना रिलीज होते ही फैंस जमकर रिएक्शन शेयर कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, प्रमोद प्रेमी भैया का जलवा रहेगा, तो दूसरे ने लिखा, रंगदारी सॉन्ग आता है तो वह गाना हिट हो जाता है.

यह भी पढ़ें: ‘पिस्टल राखेला कमर में’ गाना हुआ रिलीज, खुशी कक्कड़ की आवाज ने मचाई इंटरनेट पर धूम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >