खुशी कक्कड़ के नए गाने 'दुल्हिन बनाल' ने मचाई धूम, वीडियो वायरल

शादी के सीजन के बीच सिंगर खुशी कक्कड़ का नया गाना 'दुल्हिन बनाला' रिलीज हो गया है. गाने में एक्ट्रेस मुस्कान जायसवाल अपने ऑन-स्क्रीन प्रेमी से जल्द बारात लाने और मांग भरने की डिमांड करती नजर आ रही हैं.

Khushi Kakkar Dulhin Banala Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर खुशी कक्कड़ एक बार फिर अपने नए गाने के साथ दर्शकों के बीच हाजिर हैं. शादी-विवाह के इस सीजन को ध्यान में रखते हुए खुशी का नया गाना ‘दुल्हिन बनाल’ रिलीज कर दिया गया है. गाने के वीडियो में एक्ट्रेस मुस्कान जयसवाल का स्टाइलिश अंदाज और उनकी क्यूट डिमांड फैंस को बेहद पसंद आ रही है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. इस गाने ने अब तक 9 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए है औ यह आंकड़ा तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है.

प्रेमी से जल्द बारात लाने की डिमांड करती मुस्कान

गाने में मुस्कान जयसवाल काफी स्टाइलिश दिख रही हैं. सीन में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस मुस्कान जयसवाल अपने ऑन-स्क्रीन प्रेमी से शादी करने की जिद कर रही हैं. वह बड़े ही प्यार से अपने प्रेमी को बोल रही हैं कि अब ज्यादा देर मत करो, जल्दी से घर पर बैंड-बाजा लेकर बारात ले आओ और मुझे अपनी दुल्हन बना लो. आगे वह गाने में अपने पिया के साथ जिंदगी बिताने और जल्द से जल्द मांग भर की बातें करती दिखाई देती हैं. शादी के माहौल में बेहद सटीक बैठते हैं, यही वजह है कि यह दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है.

गाने का वीडियो देखें

पूरी टीम की जानकारी

दुल्हिन बनाल गाने को खुशी कक्कड़ ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि इसके बोल आजाद भारती ने लिखे हैं. म्यूजिक डायरेक्टर टिंकू तूफान केशरी ने इसका संगीत तैयार किया है और वीडियो का निर्देशन गोविंद प्रजापति ने किया है. यह गाना ‘वेव म्यूजिक’ के बैनर तले रिलीज हुआ है, जो भोजपुरी जगत का एक बड़ा नाम है.

यह भी पढ़ें: रिलीज होते ही छाया ‘पटना राजधानी’, लहंगे में एक्ट्रेस के ठुमकों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >