Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: होली से पहले खेसारी लाल का नया गाना ‘टेम्पू के ड्राइवर 2’ रिलीज, एक्ट्रेस मुस्कान संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर दर्शकों के बीच नया धमाका लेकर आए है. उनका नया होली गाना ‘टेम्पू के ड्राइवर 2’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. गाने में होली की मस्ती, चटपटे बोल और खेसारी का जबरदस्त अंदाज देखने को मिलता है.

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल यादव का लेटेस्ट होली सॉन्ग ‘टेम्पू के ड्राइवर 2’ अब दर्शकों के बीच आ गया है. इस गाने में ट्रेंडिंग स्टार अपने पुराने हिट स्टाइल में नजर आ रहे हैं. वहीं म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस मुस्कान का अलग ही अंदाज देखने को मिलता है. गाने के बोल और धुन काफी कैची है, जिसे सुन फैंस खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे. रिलीज के साथ ही यह गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. अब इस लेटेस्ट ट्रैक को दर्शक वेव म्यूजिक इंडिया के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन सकते है.  

सफेद साड़ी में मुस्कान का दिखा ग्लैमरस अंदाज

टेम्पू के ड्राइवर 2 में खेसारी लाल यादव ने अपने चुलबुले अंदाज से गाने में जान डाल दी है. उनके बोल सुनते ही दर्शक के जुबान पर चढ़ जाते हैं. गाने के हर लाइन सुनने पर देसी फील दे रहा है. वहीं म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस सफेद रंग की ड्रेस में काफी ग्लैमरस नजर आ रही है, जो हर सीन में अपने एक्सप्रेशंस से अलग ही चमक बिखेरती दिख रही हैं. जबकि सिंगर उनके साथ जबरदस्त डांस करते दिखाई दे रहे हैं और दोनों की एनर्जी स्क्रीन पर साफ झलकती है. पूरे वीडियो में रंगों की भरमार है, कहीं गुलाल उड़ता दिखता है तो कहीं रंग में रंगा माहौल नजर आता है. यही रंगीन अंदाज गाने को और भी शानदार बना देता है. खबर लिखे जाने तक म्यूजिक वीडियो ने 35 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए है, और यह आंकड़ा लगातार आगे बढ़ रहा है.

गाने की पूरी टीम

टेम्पू ड्राइवर 2 गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है, जो अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिए है. इसके बोल मुस्कान जयसवाल ने लिखा और संगीत विकास यादव ने दिए है. वहीं गाने को वीडियो डायरेक्टर पवन पाल है. म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस मुस्कान नजर आ रही हैं जो अपने जबरदस्त डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस से फैंस को दीवाना बना रही है. इस लेटेस्ट ट्रैक को वेभ म्यूजिक पर रिलीज किया गया है.

जानें गाने पर यूजर्स ने क्या कहा?

गाना का यूट्यूब पर रिलीज होते ही सोशल मीडिया यूजर्स अपना जबरदस्त रिएक्शन देना शुरू कर दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘मैं बोर्ड एग्जाम दे रहा हूं फिर भी खेसारी भैया का गाना सुन रहा हूं’. एक यूजर ने लिखा, ‘पूरा भारत हिल जाता है, एक ही नाम है सभी जगह ट्रेंडिंग स्टार खेसारी भैया’. एक यूजर ने लिखा, ‘मंदिर बिना पुजारी के भोजपुरी बिना खेसारी के अधूरा लगता है’.

यह भी पढ़ें: Pawan Singh: लाइव शो में पवन सिंह ने एक्ट्रेस को दिया शादी का ऑफर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >