Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल का न्यू ईयर स्पेशल सॉन्ग ‘आग लगइबू का’ हुआ रिलीज, रक्षा गुप्ता के ठुमकों ने मचाई सनसनी

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Aag Lagaibu Ka: सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का लेटेस्ट ट्रैक 'आग लगइबू का' रिलीज के साथ ही फैंस के बीच छा गया. सॉन्ग में खेसारी और रक्षा की केमिस्ट्री काफी आकर्षक लग रही है. यहां देखिए गाने का वीडियो.

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Aag Lagaibu Ka: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का लेटेस्ट ट्रैक ‘आग लगइबू का’ फैंस के बीच आ गया है. सॉन्ग में खेसारी और ग्लैमरस एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता की ऑन स्क्रीन जोड़ी आग लगा रही है. दोनों के शानदार डांस मूव्स, एक्सप्रेशन और गाने के बोल फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है. ये एक रोमांटिक गाना है जो माहौल को एनर्जी से भर देगा और दर्शक इस पर झूमने को मजबूर हो जाएंगे.

खेसारी लाल यादव का धूम मचाता सॉन्ग ‘आग लगइबू का’

इस चैनल पर रिलीज हुआ ‘आग लगइबू का’ सॉन्ग

‘आग लगइबू का’ सॉन्ग आप यूट्यूब चैनल Trimurti Music World के ऑफिशियल चैनल पर देख सकते हैं. सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और अनुपमा यादव ने सुरों से सजाया है और बोल प्रणव बिहारी ने लिखा है. गाने का म्यूजिक आकाश मिश्रा में दिया है और वीडियो कृष्णा अमृत फिल्मस प्रााइवेट लिमिटेड ने बनाया है. कोरियोग्राफर और डायरेक्टर लक्की विश्वकर्मा है और असिस्टेंट कोरियोग्राफर सुरेश पटेल और शिवा है.

डांस फ्लोर पर खूब बजेगा खेसारी का नया गाना

खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘आग लगइबू का’ डांस फ्लोर फील वाला गाना है, जिसके बीट्स, धुन जबरदस्त है. सॉन्ग में खेसारी अपनी ऑन स्क्रीन प्रेमिका रक्षा गुप्ता की तारीफ करते हैं. ये सॉन्ग प्यार, रोमांस और मस्ती से भरा हुआ है. खेसारी और रक्षा की केमिस्ट्री काफी आकर्षक लग रही है. स्टाइलिश आउटफिट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है. खेसारी भी काफी स्मार्ट लग रहे हैं. ये सॉन्ग न्यू ईयर पर फैंस का फेवरेट बन जाएगा.

‘लहंगा में मीटर 2’ भी हुआ था वायरल

इस सॉन्ग से पहले खेसारी लाल यादव का सॉन्ग ‘लहंगा में मीटर 2’ रिलीज हुआ था. सॉन्ग में रक्षा गुप्ता नजर आई थी और ये गाना खेसारी और शिल्पी राज ने गाया था. सॉन्ग पर जबरदस्त यूजर्स के रिएक्शन आए थे.

यह भी पढ़ेंKhesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल का अब तक का सबसे धमाकेदार गाना ‘लहंगा में मीटर 2’ हुआ रिलीज, रक्षा गुप्ता के ठुमकों ने मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >