Khesari Lal Yadav Mausi Jaye Devghar Song: सावन शिवरात्रि पर गूंजा ‘मौसी जाए देवघर’, खेसारी लाल का भक्ति अंदाज वायरल

Khesari Lal Yadav Mausi Jaye Devghar Song: सावन शिवरात्रि 2025 पर खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘मौसी जाए देवघर’ धमाल मचा रहा है. जानें इस हिट भक्ति गीत की डिटेल्स, कास्ट और म्यूजिक टीम के बारे में सबकुछ.

Khesari Lal Yadav Mausi Jaye Devghar Song: 2025 की सावन शिवरात्रि के मौके पर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी भक्ति और धूम का माहौल बना हुआ है. इस मौके पर खेसारी लाल यादव का नया शिव भक्ति गीत ‘मौसी जाए देवघर’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. यह गाना Aadishakti Films के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स पा रहा है. ऐसे में आइए बताते हैं इस गाने के बारे में सबकुछ.

मौसी जाए देवघर की खासियत

मौसी जाए देवघर गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अनिशा पांडेय नजर आ रही हैं, जो उनकी भाभी के किरदार में हैं. गाने की थीम चाचा-भतीजा और भाभी के बीच भोलेनाथ को जल चढ़ाने की मजेदार खींचातानी पर आधारित है, जिसमें देसी भोजपुरिया अंदाज के साथ भक्ति का मेल देखने को मिलता है.

गाने के बारे में…

मौसी जाए देवघर गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है. इन दोनों की जोड़ी पहले भी कई हिट गाने दे चुकी है और इस बार भी आवाज, भाव और म्यूजिक का तालमेल जबरदस्त है. वहीं, गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं, म्यूजिक दिया है श्याम सुंदर ने और इसका निर्देशन किया है सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने.

इस गाने के वीडियो में न सिर्फ भक्ति की झलक है, बल्कि मनोरंजन और पारिवारिक ताना-बाना भी देखने को मिलता है, जो इसे खास बनाता है.

खेसारी के अन्य सावन हिट्स

इस सावन खेसारी लाल यादव पहले ही कई धमाकेदार सावन गीत रिलीज कर चुके हैं, जिनमें ‘सावने में जा तानी देवघर’, ‘जल ढारे चल’, ‘चूड़ी हरियरकी’ और ‘पूरी दुनिया के बॉस’ जैसे गीत शामिल हैं.

इसके अलावा वे अपनी आने वाली फिल्म ‘डंस’ को लेकर भी चर्चा में हैं.

यह भी पढ़े: Manoj Tiwari Sawan Song: मनोज तिवारी का सावन स्पेशल धमाका, ‘हर दम बोल शिव बम बम’ बना नया भोजपुरी भक्ति एंथम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >