Kajal Raghwani: खेसारी लाल यादव को लेकर काजल राघवानी का बड़ा बयान, कहा- बहुत नीच और गिरी…

Kajal Raghwani: खेसारी लाल यादव को लेकर एक्ट्रेस और एक्स गर्लफ्रेंड काजल राघवानी ने एक बड़ा बयान जारी किया है. एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव के साथ काम करने को लेकर कहा, ‘मैंने उनके साथ फिल्में की हैं और लोग हमारी जोड़ी को काफी पसंद भी करते हैं. लेकिन उनकी जैसी सोच है उसके बाद मुझे नहीं लगता है कि उनके साथ कान करने जैसा कुछ है. बहुत नीची और गिरी हुई सोच है उनकी. तो मुझे नहीं काम करना है.’

Kajal Raghwani: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं. उनके ज्यादातर बयान अपने एक्स बॉयफ्रेंड और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को लेकर रहते हैं. एक्ट्रेस ने कुछ वक्त पहले खेसरी लाल यादव को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया था. साथ ही उन्होंने एक्टर के साथ दुबारा काम करने को लेकर कहा, ‘मैं इंटेरेस्टेड नहीं हूं.’

खेसारी के साथ काम नहीं करना चाहतीं काजल राघवानी

काजल राघवानी ने कुछ समय पहले धीरज कुमार को दिए एक इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव के साथ काम करने पर बात की थी. इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘मैं इंटेरेस्टेड नहीं हूं.’ इसके बाद जब उनसे सवाल किया गया कि उन्होंने पहले भी तो कई फिल्में एक्टर के साथ की हैं और उनकी जोड़ी को पसंद भी किया जाता है तो इसपर भी उन्होंने अपनी सफाई दी है. जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने पहले तो कई फिल्मों में उनके साथ काम किया है, तो एक्ट्रेस ने इसपर भी सफाई दी.’

‘नीची और गिरी हुई सोच है उनकी’

काजल राघवानी ने कहा, ‘मैंने उनके साथ फिल्में की हैं और लोग हमारी जोड़ी को काफी पसंद भी करते हैं. लेकिन उनकी जैसी सोच है उसके बाद मुझे नहीं लगता है कि उनके साथ कान करने जैसा कुछ है. बहुत नीची और गिरी हुई सोच है उनकी. तो मुझे नहीं काम करना है.’

क्या है पूरा विवाद?

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने पांच साल एक दूसरे को डेट किया था. इसके बाद साल 2021 में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक कार्यक्रम में खुलेआम एक्ट्रेस परधोखा देने का आरोप लगाया था. हालांकि, इसके बाद उन्होंने काजल राघवानी से ऑन कैमरा माफी मांग ली थी, लेकिन इसके बावजूद एक्ट्रेस ने उन्हें माफ नहीं किया और बाद में खुलासा किया कि असल में खेसारी ने उन्हें धोखा दिया था.

Also Read: Kajal Raghwani: काजल राघवानी का खेसारी लाल यादव पर बड़ा आरोप, बोलीं- यह बात जगजाहिर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >