Bhojpuri Bawaal: "सबूत दिखाओ या नौटंकी बंद करो" काजल राघवानी के 'औकात' वाले आरोप पर गुस्से से लाल हुए निरहुआ

जियोहॉटस्टार के शो 'भोजपुरी बवाल' में काजल राघवानी और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के बीच 'औकात' को लेकर हुई गरमागरम बहस ने तूल पकड़ लिया है. जानिए इस तीखी नोक-झोंक का पूरा किस्सा.

जियोहॉटस्टार के चर्चित रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में इन दिनों मनोरंजन के साथ-साथ सितारों के बीच होने वाली नोक-झोंक भी सुर्खियां बटोर रही है. शो के एक वीडियो में काजल राघवानी और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के बीच तीखी बहस देखने को मिली. दोनों के बीच 'औकात' को लेकर हुई बातचीत देखते ही देखते काफी गंभीर हो गई.

वीडियो में काजल राघवानी और निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे समेत शो के अन्य कलाकार भी नजर आ रहे हैं. बातचीत के दौरान काजल काफी नाराज दिखाई देती हैं, वहीं निरहुआ उनसे अपनी बात का सबूत मांगते नजर आते हैं.

काजल राघवानी ने निरहुआ से पूछा- 'आप मुझे मेरी औकात दिखाएंगे?'

वीडियो में काजल राघवानी सीधे दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' से सवाल करती हैं, "दिनेश जी! आप मुझे मेरी औकात दिखाएंगे?"इसके बाद वह निरहुआ के साथ काम करने को लेकर अपने पुराने दिनों को याद करती हैं. काजल कहती हैं, "ये इंसान, जिनके मैं रिस्पेक्ट करके... मैं नई-नई आई थी, मैं मर रही थी इनके साथ काम करने के लिए, मुझे दिनेश जी के साथ काम करना है..."

निरहुआ ने मांगा बात का प्रूफ

काजल राघवानी की बात सुनने के बाद निरहुआ उनसे इसका सबूत मांगते हैं. वह कहते हैं, "आप जो बात बोल रही हैं ना, उसका प्रूफ दिखाओ कि मैंने कहां बोला है कि मैं आपकी औकात दिखा दूंगा, मैं जुबली स्टार हूं?" इस पर काजल जवाब देती हैं, "आप लोगों ने नहीं बोला है ना?" निरहुआ तुरंत कहते हैं, "अरे यार दिखाओ कहां बोला है!"

काजल ने हाथ जोड़कर दिया जवाब

इसके बाद काजल राघवानी हाथ जोड़ते हुए निरहुआ से कहती हैं, "आपने मेरी औकात पे बात नहीं की है ना?" इस दौरान सेट पर मौजूद दूसरे कलाकार भी दोनों की बातचीत को गंभीरता से सुनते नजर आते हैं. काजल के इस अंदाज पर निरहुआ कहते हैं, "ये नौटंकी क्यों कर रही हो तुम?" इस पर काजल हैरानी से पूछती हैं, "नौटंकी?" इसके बाद निरहुआ जवाब देते हैं, "हां! अब ये बिना दिखाए हुए आगे नहीं बढ़ेगा."

आम्रपाली दुबे समेत बाकी कलाकार भी रहे मौजूद

इस पूरे वीडियो में काजल राघवानी और निरहुआ की बहस के दौरान आम्रपाली दुबे समेत शो के अन्य कलाकार भी मौजूद नजर आते हैं. दोनों के बीच बढ़ती बहस को देखकर सेट का माहौल भी गंभीर दिखाई देता है. 'भोजपुरी बवाल' के मंच पर आमतौर पर सितारों की मस्ती और मजाक देखने को मिलता है, लेकिन इस वीडियो में कलाकारों के बीच हुई यह तीखी बातचीत चर्चा में आ गई है.

'भोजपुरी बवाल' में दिख रहा मनोरंजन का अलग अंदाज

'भोजपुरी बवाल' में भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों के साथ प्रतियोगियों का टैलेंट भी देखने को मिलता है. शो में डांस और परफॉर्मेंस के अलावा कलाकारों के बीच हंसी-मजाक, नोक-झोंक और कई दिलचस्प पल भी दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं.

ये भी पढ़ें: आम्रपाली ने निरहुआ को सिखाई अंग्रेजी, फिर उनके अंदाज ने 'भोजपुरी बवाल' के मंच पर मचा दिया हंसी का बवाल

ये भी पढ़ें: आम्रपाली दुबे से पहले इस भोजपुरी हसीना को डेट कर चुके हैं निरहुआ? राज खुलते ही फैंस बोले- ये तो बड़ा बवाल है


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >