Jable Jagal Bani गाने ने बढ़ाई रोमांस की आग? अब पूरी फिल्म ‘संघर्ष’ OTT पर देखें और एंटरटेनमेंट पाएं

Jable Jagal Bani: अगर आपने खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रोमांटिक गाना ‘जबले जगल बानी’ सुना है, तो अब आपको इसकी फिल्म ‘संघर्ष’ जरूर देखनी चाहिए. आइए बताते हैं ऑनलाइन आप इसे कहां देख सकते हैं.

Jable Jagal Bani: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘संघर्ष’ का गाना ‘जबले जगल बानी’ आज भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. इस गाने में इमोशन, रोमांस और देसी म्यूजिक का शानदार मेल देखने को मिलता है, जिसने इसे हर भोजपुरी म्यूजिक लवर की प्लेलिस्ट का हिस्सा बना दिया है. अगर आपने भी इस गाने को सुना है और पूरी फिल्म देखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं फिल्म की कहानी और OTT प्लेटफॉर्म्स जहां आप इसे देख सकते हैं.

फिल्म ‘संघर्ष’ की कहानी

फिल्म ‘संघर्ष’ एक इमोशनल और फैमिली ड्रामा है, जिसमें खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी नजर आती है. इस जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है.

फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार और समाज के लिए कई मुश्किलों का सामना करता है. कहानी में दिखाया गया है कि संघर्ष के बीच भी प्यार और रिश्तों की अहमियत कम नहीं होती. फिल्म में एक्शन, इमोशन और रोमांस का अच्छा बैलेंस देखने को मिलता है, जो इसे और भी खास बनाता है.

OTT पर कहां देखें ‘संघर्ष’?

अगर आप ‘जबके जगल बानी’ गाना सुनने के बाद पूरी फिल्म देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपको यूट्यूब और टाटा प्ले बिंज प्लेटफॉर्म्स पर मिल सकती है.

‘जबके जगल बानी’ गाने की खासियत

संघर्ष का सुपरहिट गाना ‘जबके जगल बानी’ अपने दिल छू लेने वाले बोल, देसी रोमांस और शानदार म्यूजिक की वजह से आज भी लोगों के बीच उतना ही पॉपुलर है. खेसारी लाल यादव की आवाज ने इस गाने में खास जान डाल दी है, जिससे यह हर उम्र के दर्शकों को पसंद आता है. खास बात यह है कि करीब 6 साल पहले रिलीज हुआ यह गाना अब तक 135 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है. यही वजह है कि यह गाना आज भी शादियों, पार्टियों और सोशल मीडिया रील्स में खूब सुनने और देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: Pyar Ke Amrit गाना पसंद आया? अब खेसारी और काजल की रोमांटिक फिल्म OTT पर देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >