नया गाना ‘गुलाबी कलर सड़िया’ रिलीज, सोना सिंह की अदाओं ने जीता दिल

Gulabi Colour Sadiya New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर रॉकी राजा का नया गाना ‘गुलाबी कलर सड़िया’ रिलीज हो गया है. आइए आपको गाने की डिटेल्स बताते हैं.

Gulabi Colour Sadiya New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में रॉकी राजा और काजल काव्या की जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने आ गई है. उनका नया वीडियो सॉन्ग ‘गुलाबी कलर सड़िया’ रिलीज हो चूका हैं. इस गाने को रॉकी राजा और काजल काव्या ने अपनी दमदार आवाज में गाया है, जबकि स्क्रीन पर रॉकी के साथ सोना सिंह की ग्लैमरस अदाएं दर्शकों का दिल जीत रही हैं. गाने में देसी वाइब्स के साथ-साथ जबरदस्त एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया गया है. इस गाने को दर्शक ivy भोजपुरी हिट्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख और सुन सकते हैं. अब तक इस गाने पर 5 सौ से ज्यादा व्यूज आ गए हैं और यह आंकड़ा आगे बढ़ रहा है.

पत्नी की गुलाबी साड़ी पर फिदा हुए रॉकी

गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि रॉकी राजा अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी सोना सिंह की खूबसूरती के दीवाने हो गए हैं. खासकर जब वह गुलाबी रंग की साड़ी पहनती हैं, तो रॉकी खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाते. गाने के बोल कुछ ऐसे हैं कि जब-जब वह गुलाबी साड़ी पहनती हैं, तो रॉकी का दिल धड़कने लगता है और वह आगे कहते हैं कि तुम तो मेरी जान मारती हो. दोनों के बीच का यह प्यार भरा तालमेल फैंस को बहुत पसंद आ रहा है.

‘गुलाबी कलर सड़िया’ गाने का वीडियो देखें

गाने की टीम

इस गाने में एक्ट्रेस सोना सिंह बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत नजर आ रही हैं. वीडियो में पति-पत्नी के बीच का रोमांटिक केमिस्ट्री को बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है. प्रियांशु गुप्ता के संगीत और रिजवान खान के लिखे बोल इस गाने को और भी ज्यादा यादगार बना रहे हैं. अगर आप भी भोजपुरी गानों के शौकीन हैं, तो यह नया रोमांटिक ट्रैक आपके मूड को खुशियों से भर देगा.

यह भी पढ़ें: गोल्डी यादव का गाना ‘गरम मसाला’ आउट, काजल की खूबसूरती ने बनाया फैंस को दीवाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >