‘धोखेबाज’ सैड सॉन्ग रिलीज, टुनटुन यादव और गोल्डी यादव की आवाज ने छुआ दिल

Goldi Yadav Bhojpuri Song Dhokebaaz: ‘धोखेबाज’ एक इमोशनल भोजपुरी सॉन्ग है, जिसे टुनटुन यादव और गोल्डी यादव ने गाया है. यूट्यूब पर रिलीज होते ही इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

Goldi Yadav Bhojpuri Song Dhokebaaz: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और इमोशनल सॉन्ग ‘धोखेबाज’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. यह गाना यूट्यूब चैनल टुनटुन यादव ऑफिशियल पर लॉन्च किया गया है और कम समय में ही 13 हजार से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है. गाने का दर्दभरा अंदाज और इमोशनल टच दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

सॉन्ग ‘धोखेबाज’ के बारे में

इस सैड सॉन्ग ‘धोखेबाज’ को टुनटुन यादव और गोल्डी यादव ने अपनी आवाज दी है. दोनों सिंगर्स की भावनात्मक सिंगिंग गाने की जान बन गई है. गाने का संगीत विकी वॉक्स ने तैयार किया है और रिकॉर्डिंग महाबीरा स्टूडियो में की गई है. खासतौर पर ब्रेकअप और धोखे की कहानी को जिस तरह से आवाज में उतारा गया है, वह सीधे दिल को छूता है. गाने के बोल सुनील सागर ने लिखे हैं. टीम के अन्य मेंबर्स-

  • संगीतकार: जयकुमार यादव
  • वीडियो डायरेक्टर: धर्मेंद्र यादव, वरुण यादव
  • संपादक: वीके बॉस
  • डीआई: रोहित सिंह
  • YT प्रबंधन: आलोक यादव
  • डिजिटल: विक्की यादव
  • मैनेज: मार्सऑर्बिट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड
  • लेबल: टुनटुन यादव अधिकारी

देखें गाने का पूरा वीडियो यहां-

आज ही रिलीज हुआ शिल्पी राज का ये गाना

वहीं, आज शिल्पी राज का नया गाना ‘चिकन कमर’ मां तारा रिकॉर्ड्स प्रा. लिमिटेड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. गाने के म्यूजिक वीडियो में अराध्या और संजय की जोड़ी दिखाई देती है, जिनकी केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. वीडियो में अराध्या का लुक खास आकर्षण का केंद्र है. उन्होंने लॉन्ग स्कर्ट और स्टाइलिश टॉप पहनकर एक ग्लैमरस और देसी अंदाज पेश किया है. रंग-बिरंगे सेट, शानदार सिनेमैटोग्राफी और एनर्जेटिक डांस मूव्स गाने को विजुअली भी बेहद आकर्षक बनाते हैं.

यह भी पढ़ें- खुशी कक्कड़ का नया रंगदारी सॉन्ग ‘बिगहा के बिगहा 2.0’ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धूम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >