Chandan Chanchal New Holi Song: चंदन चंचल को चिकन बिरयानी खिलाती दिखीं सोना सिंह, होली वाइब्स से भरपूर गाना रिलीज

Chandan Chanchal New Holi Song: होली के रंग में डूबा भोजपुरी सिंगर चंदन चंचल का नया गाना ‘चिकन बिरयानी’ रिलीज हो गया है. मस्ती, रंग, पिचकारी और देसी फ्लेवर से भरपूर यह होली स्पेशल सॉन्ग दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. आइए, इस भोजपुरी गाने के बारे में और जानते हैं.

Chandan Chanchal New Holi Song: होली के रंग में भोजपुरी म्यूजिक भी पूरी तरह डूब चुका है और इसी बीच सिंगर चंदन चंचल अपना नया तड़कदार-भड़कदार गाना लेकर आ गए हैं. उनका लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग ‘चिकन बिरयानी’ रिलीज होते ही लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बना रहा है. नाम सुनते ही समझ आ जाता है कि गाना पूरी तरह मिर्च-मसाले वाला और होली मूड से भरपूर है. यह गाना खास तौर पर होली को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें मस्ती, रंग और देसी ठाठ साफ नजर आता है. चंदन चंचल की आवाज में रिकॉर्ड हुआ यह सॉन्ग वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. गाने को 25 जनवरी को रिलीज किया गया था.

रंग-गुलाल, पिचकारी और चिकन बिरयानी वाला गाना

गाने की शुरुआत एकदम होली वाले अंदाज में होती है. चंदन चंचल हाथ में पिचकारी लिए नजर आते हैं और पूरा वीडियो रंग, गुलाल, पिचकारी और चिकन बिरयानी के इर्द-गिर्द घूमता है. कलरफुल इफेक्ट्स गाने को और भी फेस्टिव बना देते हैं. वीडियो में सोना सिंह भी नजर आती हैं, जो कई सीन में चंदन को अपने हाथों से चिकन बिरयानी खिलाती दिखती हैं, जिससे गाने में मस्ती और फ्लेवर दोनों बढ़ जाता है.

यहां सुनें चिकन बिरयानी गाना

विवादित भोजपुरी गाने से मिली पहचान

अगर चंदन चंचल की बात करें तो वह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के तेजी से उभरते सितारों में गिने जाते हैं. बिहार के गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर गांव से ताल्लुक रखने वाले चंदन ने साल 2015 में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था. ‘देवरा ढोढ़ी चटना बा’ जैसे विवादित लेकिन सुपरहिट गाने से उन्हें यूपी-बिहार में जबरदस्त पहचान मिली. मल्लाह समुदाय से आने वाले चंदन चंचल आज सोशल मीडिया और यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर्स के चहेते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने गांव में शानदार तीन मंजिला घर भी बनवाया है, जो उनकी कामयाबी की कहानी बयां करता है.

यह भी पढे़ं: Pawan Singh 3rd Marriage: बर्थडे पार्टी में महिमा सिंह के साथ पहुंचे पावर स्टार, हाथों में हाथ डाले फिर से आया वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >