Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और नया गाना दर्शकों के बीच पॉपुलर हो रहा है. “राजा संग रील पर” नाम का ये सॉन्ग अपनी शानदार धुन और मजेदार अंदाज की वजह से ध्यान खींच रहा है. इस गाने को सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है, जबकि वीडियो में उजाला यादव और नील स्टार की जोड़ी नजर आ रही है. दोनों का तालमेल लाजवाब लग रहा है.
राजा संग रील पर गाने ने मचाई तबाही
“राजा संग रील पर” गाने के बोल आकाश ध्वज ने लिखे हैं. वहीं म्यूजिक छोटू बंटी ने दिया है, जो सुनने में काफी एनर्जेटिक लग रहा है. वीडियो को आकर्षक बनाने के लिए कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी कानू मुखर्जी और विष्णु कुमार ने संभाली है. दोनों ने डांस मूव्स को काफी ट्रेंडी रखा गया है. गाना सोशल मीडिया रील्स के लिए भी परफेक्ट है.
राजा संग रील पर सॉन्ग के बारे में
इस गाने की सिनेमैटोग्राफी संतोष यादव और नवीन वर्मा ने की है, जिन्होंने हर फ्रेम को खूबसूरती से शूट किया है. कैमरा वर्क विवेक यादव ने संभाला, जबकि DI और VFX का काम हमिंग बर्ड VFX ने किया है. पूरी वीडियो क्वालिटी काफी शानदार नजर आती है, जो इसे बड़े लेवल का म्यूजिक वीडियो फील देती है. “राजा संग रील पर” को SRK Music के बैनर तले रिलीज किया गया है.
यह भी पढ़ें- फाइनली आरजे माहवश ने युजवेंद्र चहल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया दोनों के बीच क्या है सच
