Bhojpuri Song: पायल राघवानी का नया गाना ‘पायल घुंघुरवाला’ मचा रहा धूम, ग्रीन साड़ी में अदाएं देखकर फैंस हुए फिदा

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की अदाकारा काजल राघवानी का नया गाना ‘पायल घुंघुरवाला’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. यह सॉन्ग दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में काजल के साथ सुमित सिंह चंद्रवंशी भी नजर आ रहे हैं. आप यहां वीडियो देख सकते हैं.

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस काजल राघवानी का नया गाना ‘पायल घुंघुरवाला’ रिलीज हो चुका है. यह सॉन्ग लियो भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है और रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. गाना दर्शकों को पसंद आ रहा है. इस गाने में काजल के साथ वीडियो में सुमित सिंह चंद्रवंशी नजर आ रहे हैं. अगर आपने ये धमाकेदार गाना अभी तक नहीं देखा तो यहां आप देख सकते हैं.

काजल राघवानी ने शेयर किया पोस्ट

काजल राघवानी ने अपने नये सॉन्ग ‘पायल घुंघुरवाला’ को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, ‘मोस्ट अवेटेड सॉन्ग, जो मेरा भी फेवरेट है, अब रिलीज हो गया है. आपको कैसा लगा? ज्यादा से ज्यादा शेयर करें’! उनके पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वाह क्या गाना है. एक यूजर ने लिखा, बहुत अच्छा गाना है बिल्कुल आपकी तरह मैम. एक यूजर ने लिखा, बहुत ही प्यारा सॉन्ग है. मुझे पसंद आया. एक यूजर ने लिखा, सॉन्ग एकदम मजेदार और मस्त है.

हरे कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लगी काजल राघवानी

‘पायल घुंघुरवाला’ सॉन्ग में काजल राघवानी ने हरे कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है. उनके डांस मूव्स भी काफी जबरदस्त है. काजल के साथ वीडियो में सुमित सिंह चंद्रवंशी हैं. उन दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है. इस सॉन्ग को सुमित और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. इसके लिरिक्स संतोष उत्पत्ति ने लिखे हैं और सॉन्ग का म्यूजिक डायरेक्शन आर्यन पोटर ने किया हैं. गाने पर तेजी से व्यूज आ रहे हैं. सॉन्ग के कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय है. इसके डायरेक्टर मनोज गुप्ता है.

यह भी पढ़ेंThe Bengal Files Box Office Collection Day 3: पहले रविवार को बुरी तरह लड़खड़ाई ‘द बंगाल फाइल्स’, कमाई देख मेकर्स के माथे पर आ जाएगा पसीना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >