पवन सिंह के इस गाने ने मचाया बवाल, लॉकडाउन के बीच हुआ वायरल

Pawan Singh- भोजपुरी सुपरस्‍टार पवन सिंह की फिल्में और गाने खूब पसंद किये जाते हैं. उनकी फैन फ्लोविंग काफी तगड़ी है. हाल ही में पवन सिंह के नये गाने ‘मीठा मीठा बथे कमरिया’ को यूट्यूब पर 5 मिलियन से अधिक व्यूज मिला है. इस वीडियो में पवन के साथ जानी-मानी एक्ट्रेस काजल राघवानी भी हैं. वहीं, इस लॉकडाउन में यह गाना इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.

भोजपुरी सुपरस्‍टार पवन सिंह (Pawan Singh) की फिल्में और गाने खूब पसंद किये जाते हैं. उनकी फैन फ्लोविंग काफी तगड़ी है. हाल ही में पवन सिंह के नये गाने ‘मीठा मीठा बथे कमरिया’ को यूट्यूब पर 5 मिलियन से अधिक व्यूज मिला है. इस वीडियो में पवन के साथ जानी-मानी एक्ट्रेस काजल राघवानी भी हैं. वहीं, इस लॉकडाउन में यह गाना इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.

Also Read: Bhojpuri Gana: रितेश पांडे के ‘हेलो कौन’ गाने ने पहले तोड़ा रिकॉर्ड, अब लॉकडाउन में देखा जा रहा बार-बार

इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब सर्च किया जा रहा है और लोग इसे बेहद पसंद रहे हैं. ‘मीठा मीठा बथे कमरिया गाने’ को पवन सिंह ने गाया है. इस गाने को गीतकार अरुण बिहारी ने लिखा है और संगीत से आशीष वर्मा ने सजाया है. दीपक सिंह ने इसकी परिकल्पना की है. इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस काजल राघवानी भी हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ इसका ऑडियो ही सामने आया है. वहीं, इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे है.

इस बीच भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर रितेश पांडे का नया गाना रिलीज होते के साथ ही धूम मचा रहा है. उनका नया गाना लचके कमरिया यूट्यूब पर छाया हुआ है. इस गाने में रितेश के साथ मधु शर्मा भी हैं. फैंस को गाने में उन दोनों की जोड़ी खूब भा रही है. लचके कमरिया’ गाना यशी फिल्म्स के ऑफिशियल वीडियो यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

Also Read: रितेश पांडे का पहला इंटरनेशनल भोजपुरी गाना ‘लचके कमरिया’ मचा रहा तहलका, देखें VIDEO

रितेश पांडे का ये पहला भोजपुरी इंटरनेशनल गाना है. इस गाने की शूटिंग दुबई में हुई है. रिलीज के साथ गाने का टैग भी ‘रितेश पांडे का पहला इंटरनेशनल गाना’ रखा गया है. गाने का म्यूजिक मशहूर भोजपुरी संगीतकार आशिष वर्मा ने दिया और इसके बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं. वीडियो डायरेक्टर कुमार सौरव सिन्हा ने किया है. इस गाने में रितेश पांडे और मधु शर्मा की केमेस्‍ट्री कमाल की लग रही है. दोनों साथ में जबरदस्त डांस कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >