Bhojpuri New Song: अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘पगली हंसातिया’ इंटरनेट पर मचा रहा गदर, फैंस बोले- गाना जबरदस्त है, VIDEO

Bhojpuri New Song: भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना पगली हंसातिया तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गाना काफी जबरदस्त है और दर्शकों को पसंद आ रहा है.

Bhojpuri New Song: भोजपुरी एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू के गाने आते ही सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं. उनका लेटेस्ट भोजपुरी गाना “पगली हंसातिया” ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया. यूट्यूब पर ये ट्रेडिंग लिस्ट में है. इस सॉन्ग को अरविंद के साथ शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है. इसके अलावा इसमें आस्था सिंह का भी जादू देखने को मिल रहा है. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.


अरविंद अकेला कल्लू का गाना पगली हंसातिया हुआ रिलीज
अरविंद अकेला कल्लू के सॉन्ग “पगली हंसातिया” के बोल को आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. वीडियो में दिखाया गया है कि एक लड़की को प्यार हो जाता है और उसके बाद वो अपने भावनाओं को जाहिर नहीं कर पाती और मन ही मन खुश होती रहती है. इस वजह से उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. सॉन्ग पर खूब सारे यूजर्स के खूब सारे रिएक्शन आ रहे हैं. बता दें कि अबतक वीडियो पर 284,341 लाइक्स आ गए है और ये बढ़ रहा है.


पगली हंसातिया गाने पर यूजर्स कर रहे रिएक्ट
भोजपुरी गाना पगली हंसातिया यूट्यूब चैनल सा रे गा मा हम भोजपुरी पर जारी किया गया है. वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, गाना सुनकर मन खुश हो जाता है. इसी तरह आगे बढ़ते रहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा, जिसकी आवाज करोड़ों दिलों पर राज करते है सुपर स्टार कल्लू जी ट्रेंडिंग सॉग्स. एक यूजर ने लिखा, एक यूजर ने लिखा, गाना जबरदस्त है. वहीं, अरविंद अकेला कल्लू ने इस सॉन्ग को लेकर बताया कि ये प्यार के शुरुआत की फीलिंग के बारे में बताता है. शिवानी सिंह ने कहा कि ये सॉन्ग रूहानी एहसास कराने वाला है. जबकि आस्था सिंह ने कहा कि वो उम्मीद करती है कि ये गाना दर्शकों को पंसद आए.

Bhojpuri Song : कल्लू ने ये क्या किया! करेंसी लुटायी, पिस्टल लहराया, जरा देखिए वायरल वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >