Bhojpuri Film: सावन में महादेव के रंग में रंगी भोजपुरी फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’, अक्षरा-विक्रांत की नई जोड़ी का जलवा

Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की जोड़ी शिवभक्ति, प्रेम और सामाजिक संदेश के संगम के साथ दर्शकों को नया अनुभव देगी. आइए बताते हैं पूरी डिटेल.

Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए सावन मास इस बार खास होने वाला है, क्योंकि 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है एक मच अवेटेड फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’, जो भक्ति, प्रेम, एक्शन और सामाजिक संदेश का शानदार संगम लेकर आ रही है. फिल्म में पहली बार अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की जोड़ी एक साथ नजर आएगी, जिससे दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है. फिल्म का निर्देशन निशांत एस शेखर ने किया है और इसके निर्माता हैं सीबी सिंह, जबकि प्रस्तुति है बिभूति एंटरटेनमेंट की. आइए बताते हैं पूरी डिटेल्स.

क्या है रुद्र-शक्ति की कहानी?

फिल्म की कहानी एक शिवभक्त रुद्र (विक्रांत सिंह) की है, जिसे शक्ति (अक्षरा सिंह) से प्रेम है। जब शक्ति पर समाज विरोधी ताकतों का कहर टूटता है, तो रुद्र महादेव की प्रेरणा और शक्ति के साथ खड़ा होता है और अन्याय के खिलाफ लड़ाई छेड़ता है. इस संघर्ष की कहानी न सिर्फ दिल को छूती है, बल्कि आस्था और आत्मसम्मान का भी संदेश देती है.

अक्षरा सिंह का दमदार किरदार

अक्षरा सिंह ने ‘शक्ति’ के किरदार को लेकर कहा, “यह किरदार मेरे दिल के बेहद करीब है। इसमें प्रेम है, आस्था है और आत्मसम्मान की लड़ाई भी. इस फिल्म में अभिनय के साथ मुझे शिवभक्ति को भी जीने का मौका मिला.”

बनारस की खूबसूरती और भक्ति का संगम

फिल्म की शूटिंग काशी (बनारस) के गलियों, घाटों और मंदिरों में हुई है, जिससे फिल्म में एक गहरी धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभूति देखने को मिलेगी. ट्रेलर को यूट्यूब पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक सशक्त सामाजिक और आध्यात्मिक संदेश भी देती है कि जब प्रेम और आस्था एक साथ खड़े होते हैं, तो कोई भी ताकत उन्हें नहीं हरा सकती.

यह भी पढ़े: Bhojpuri Bolbam Song 2025: सावन में पवन सिंह से आस्था सिंह ने मांगी चूड़ी हरी हरी, मिले ताबड़तोड़ व्यूज, देखिए Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >