Bhojpuri Bawaal Update: "दूसरों के कैश पर ऐश...": Kajal Raghwani के गाने की इस लाइन पर क्यों भड़कीं आम्रपाली दुबे?

मैं दूसरों के कैश पर ऐश नहीं करती...' काजल राघवानी के नए गाने पर आम्रपाली दुबे और काजल के बीच छिड़ी जुबानी जंग. 'Bhojpuri Bawaal' शो में दोनों अभिनेत्रियों के बीच क्या हुआ, पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Bhojpuri Bawaal Kajal Raghwani New Song: भोजपुरी बवाल में आए दिन कुछ न कुछ बवाल होते रहता है. अब हाल ही काजल राघवानी का नया गाना ‘मेरा सिस्टम अलग है’ इन दिनों भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है. गाने को खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इसके बोलों को ‘भोजपुरी बवाल’ में चल रहे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. इसी बीच गाने की एक लाइन पर आम्रपाली दुबे का रिएक्शन भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

kajal New Song 'Mera System Alag Hai' Controversy: काजल के गाने की इस लाइन पर टिकी सबकी नजर

काजल राघवानी के इस गाने में एक लाइन है - “मैं दुसरो के कैश पर न ऐश करती हूं.'  यही लाइन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई. कई दर्शकों ने इसे काजल की ओर से अपने आलोचकों और भोजपुरी इंडस्ट्री में चल रहे विवादों का जवाब माना.

गौर करने वाली बात यह है कि गाना ऐसे समय में सामने आया है, जब जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में काजल राघवानी और भोजपुरी इंडस्ट्री के दूसरे सितारों के बीच पुराने विवादों और आरोपों को लेकर काफी चर्चा हो रही है. शो में काजल ने पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लेकर कई बातें रखी हैं.

Amrapali Dubey Reaction on Kajal Raghwani's New Song: आम्रपाली दुबे ने कहा, कौन करता है दुसरो के पैसो पर ऐश

जब होस्ट शुभंकर मिश्रा ने आम्रपाली दुबे से काजल राघवानी के इस गाने के बारे में पूछा तो उन्होंने गाने की उस लाइन पर रिएक्शन दिया. आम्रपाली ने कहा कि, गाना बहुत अच्छा है, पर यह लाइन

‘मैं दूसरों के कैश पर न ऐश करती हूं. .. 'ये कौन करता है दूसरों के पैसो पर ऐश. इतनी ओरची बातें किसके प्रति कर रहीं हैं आप. ये लाइन किसके लिए बोल रही है आप. अपने सह कलाकारों के प्रति, मतलब मैं जिस घर में रह रहीं हूं, जो गाडी में घूमती हूं, मुझे यह फिल्म से नहीं मिला है. किस आवेश में बोल रही है आप यह बातें.

Kajal Raghwani Reacted on Amrapali Dubey's Reaction: काजल ने कहा आम्रपाली जी लिरिक्स से  रिलेट कर पा रहीं 

इस पर काजल हस्ते हुई दिखीं, उनके हिसाब से यह लाइन सिर्फ आम्रपाली जी रिलेट कर पा रहीं हैं, कोई उस  लाइन पर रियेक्ट नहीं कर रहा था. आप करती है. मतलब में तो यही समझूंगी की आप दुसरो के पैसो पर ऐश करती हैं.

काजल ने आगे कहा,  अगर वह लाइन किसी को दिखाई दी या वह उससे जुड़ाव महसूस कर रहा है, तो शायद बात निशाने पर लगी है. उनके इस बयान को सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने-अपने तरीके से लिया.

इसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ देखने को मिली. कुछ लोगों ने आम्रपाली के रिएक्शन को लेकर लिखा कि उन्हें ‘मिर्ची लग गई’, जबकि कुछ यूजर्स ने काजल के अंदाज की तारीफ की. वहीं, कुछ लोगों ने इस पूरे मामले को भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवादों से जोड़कर देखा.

Bhojpuri Bawaal and Actors Reaction Toward Each Other: भोजपुरी बवाल’ ने बढ़ाई गर्मी

काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच यह चर्चा अचानक शुरू नहीं हुई है. 'भोजपुरी बवाल’ में काजल ने कथित तौर पर आम्रपाली और निरहुआ के साथ अपने पुराने अनुभवों को लेकर कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने यह भी दावा किया था कि एक फिल्म के दौरान उन्हें एक गाने से हटाकर आम्रपाली और निरहुआ को उस गाने में लिया गया था.

आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी, फोटो - इंस्टाग्राम

इसी वजह से काजल का नया गाना सामने आने के बाद दर्शक इसके बोलों को शो में चल रहे विवाद से जोड़कर देख रहे हैं. इसलिए इसे दोनों अभिनेत्रियों के बीच सीधा जवाब मानना फिलहाल सिर्फ सोशल मीडिया की अटकल होगी.

Kajal Raghwani's New Song: गाने ने फिर छेड़ दी पुरानी बहस

काजल राघवानी का ‘मेरा सिस्टम अलग है’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि इस समय भोजपुरी मनोरंजन जगत की चर्चाओं का हिस्सा बन गया है. एक तरफ काजल अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में हैं, वहीं दूसरी तरफ आम्रपाली की प्रतिक्रिया ने इस गाने को और ज्यादा सुर्खियां दे दी हैं. काजल का यह गाना उनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में जो भी हुआ हैं उससे रिलेटेड है.

यह भी पढ़ें: Bhojpuri एक्ट्रेसेस को Bollywood में क्यों नहीं मिलते बड़े मौके? जानिए इसके पीछे की असली वजह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >