Bhojpuri Adda: परंपरा और संस्कृति में लगा हॉरर-कॉमेडी का तड़का, स्त्री 2 के बाद प्रदीप पांडेय की ‘चिंटू की दुल्हनिया’ रिलीज

Bhojpuri Adda: प्रदीप पांडे चिंटू की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘चिंटू की दुल्हनिया’ दर्शकों को भोजपुरी की सभ्यता और संस्कृति के असल मायने सिखाने के लिए शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म का निर्देशन कमान चंदन सिंह ने किया है.

Bhojpuri Adda: बॉलीवुड फिल्म स्त्री 2 के बाद भोजपुरी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘चिंटू की दुल्हनिया’ का बेसब्री इंतजार कर रहे दर्शकों का इंतजार अब खत्म हुआ. भोजपुरी सिनेमा के एक्शन हीरो प्रदीप पांडे चिंटू की फिल्म भोजपुरी की संस्कृति, प्रतिष्ठा और परंपरा को एक्शन, हॉरर और कॉमेडी टच के साथ दर्शाने के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में प्रदीप पांडे एक नहीं बल्कि दो-दो एक्ट्रेस के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे.

चिंटू की दुल्हनिया की कहानी

प्रदीप पांडे की भोजपुरी फिल्म ‘चिंटू की दुल्हनिया’ के साथ एक्ट्रेस यामिनी सिंह और शिल्पी राघवानी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगी. फिल्म आज शुक्रवार को बड़े पैमाने पर रिलीज हुई है. ‘चिंटू की दुल्हनिया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें भोजपूरी की संस्कृति और परंपरा को बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है.

Also Read: Bhojpuri Adda: पॉवर स्टार पवन सिंह नहीं, इस एक्टर का गाना कर रहा भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज

Also Read: Bhojpuri Film: जातिवाद पर करारा प्रहार करती है फिल्म ‘लछमिनिया’, भेदभाव को दिखायेगी आईना : निर्देशक रितेश

फिल्म के बारे में

प्रदीप पांडे की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘चिंटू की दुल्हनिया’ को जॉली हिट्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार किया गया है. फिल्म का निर्देशन कमान चंदन सिंह ने किया है और प्रोड्यूस मुकेश जवाहिर चौहान ने किया है. वहीं, इसके राइटर वीरू ठाकुर हैं. इसके स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में प्रदीप पांडे चिंटू के अलावा यामिनी सिंह, शिल्पी राघवानी, देव सिंह, प्रमोद माउथो , राम सुजान सिंह, मनोज द्विवेदी, महेश आचार्या, पुष्पेंद्र कुमार, सोनिया मिश्रा, रश्मि शर्मा, नेहा सिंह, पूर्वी, राधे कुमार, कृष्णा कुमार सोनी, अमन चौहान, कृष कुमार और अंकित चौहान जैसे एक्टर्स अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे.

Also Read: Bhojpuri Movie: बात जात का नहीं बात औरत जात का है… फिल्म रिलीज से पहले माही ने शेयर की कहानी

Also Read: Bhojpuri Movies On OTT: साउथ-बॉलीवुड फिल्मों से हो गए हैं बोर, तो इस ओटीटी पर देखें ये भोजपुरी फिल्में, फैमिली के साथ करें एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >