Bhojpuri Adda: पॉवर स्टार से रूठी आस्था सिंह, तो पवन ने ‘रसगुल्ला नियन गाल’ गाकर मनाया, वीडियो हुआ वायरल

Bhojpuri Adda: भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का बीते दिनों एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल ‘रसगुल्ला नियन गाल’ है. गाने को पवन सिंह और आस्था सिंह ने मिलकर फिल्माया है.

Bhojpuri Adda: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘सूर्यवंशम’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म का निर्देशन रजनीश मिश्रा कर रहे हैं. हाल ही में 16 अक्टूबर को उनके फिल्म का एक गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसमें हमें पवन सिंह और आस्था सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. गाने का टाइटल ‘रसगुल्‍ला नियन गाल’ है. इस गाने ने महज दो दिनों में 1.60 लाख व्यूज बटोर लिए हैं.

‘रसगुल्‍ला नियन गाल’ गाना रिलीज

पवन सिंह के इस नए गाने का संगीत निर्देशक रजनीश मिश्रा ने किया है. वहीं, गाने को पवन‍ सिंह और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है. जबकि, पॉवर स्टार ने इसे आस्‍था सिंह के साथ फिल्‍माया है. साथ ही गाने के बोल प्रफुल्‍ल तिवारी ने लिखे हैं. एक्टर-गायक का यह गाना यूट्यूब पर बवाल काट रहा है. गाने का वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Also Read: Pawan Singh and Akshara Relationship: पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से ब्रेकअप पर किया खुलासा, आज वह मेरे बदौलत स्टार बनी है?

रसगुल्‍ला नियन गाल की कहानी

पवन सिंह के इस नए गाने की कहानी पवन सिंह और आस्था सिंह पर केंद्रित है. जिसमें पवन सिंह आस्था सिंह के लिए एक सारी लेट हैं, जो उन्हें पसंद नहीं आती है और वह रूठ जाती हैं. इस बीच पवन सिंह उन्हें रसगुल्ला नियन गाल गाकर मनाते नजर आते हैं. ज��्द ही पवन सिंह का एक और गाना रिलीज होने वाला है, जिसका टाइटल ‘अपना राजा जी के’ है. इस गाने को शिल्पी राज और पवन सिंह ने मिलकर गाया है.

Also Read: Chumma Chumma Song: भोजपुरी गाना चुम्मा-चुम्मा ने पार किया 10 मिलियन, खेसारी लाल यादव और आकांक्षा लगा रही पानी में आग

Also Read: Bhojpuri Video: पवन सिंह का गाना ‘लुलिया का मांगेले’ ने पार किया 170 मिलियन, बनाया नया रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >