Bhojpuri Adda: भोजपुरी गाना 'तोहरे के दूल्हा बनाईब हो' हुआ रिलीज

Bhojpuri Adda: खुशी कक्कड़ और काजल त्रिपाठी का नया भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है. इस गाने का नाम 'तोहरे के दुल्हा बनाईब हो' है. आइए बताते हैं इस गाने के बारे में सबकुछ.

Bhojpuri Adda: भोजपुरी का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि काजल त्रिपाठी की अदाएं बॉलीवुड हसीनाओं को भी मात दे रही है. गाने का नाम है ‘तोहरे के दूल्हा बनाईब हो’, जिसमें काजल त्रिपाठी और खुशी कक्कड़ की शानदार जोड़ी नजर आ रही है. इस गाने को हाल ही में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है.

यहां देखें वीडियो-

गाने की कहानी में काजल त्रिपाठी एक हैंडसम लड़के के लिए अपना दिल खो बैठी हैं और उसे दिलो-जान से चाहती हैं. वहीं, लड़का भी काजल से बेइंतिहा प्यार करता है, लेकिन उसे डर है कि कहीं काजल उसे छोड़कर न चली जाए. इस पर काजल अपने दिल की बात पूरी मजबूती से सामने रखती है.

यह गाना ‘तोहरे के दूल्हा बनाईब हो’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है, और इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. गाने को खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है, जबकि काजल त्रिपाठी ने इस गाने के वीडियो में अभिनय किया है.

गीत के बोल रवि यादव ने लिखे हैं, और संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है. वीडियो का निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है, जबकि संतोष यादव और नवीन डीओपी हैं.

Also Read: Bhojpuri Adda: पवन सिंह का गाना नजर बनाया रिकॉर्ड, पार किया 5 मिलियन, यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >