रानी चटर्जी और संजना पांडे इस फिल्म में है साथ, यहां जानिए पूरी डिटेल्स

रानी चटर्जी ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है. आइए, हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

भोजपुरी हसीना रानी चटर्जी को भला कौन नहीं जानता, उन्होंने बहुत ही कम उम्र में भोजपुरी फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था और आज के समय में वे भोजपुरी र्दे की क्वीन कहलाती हैं. रानी चटर्जी भोजपुरी पर्दे की सिर्फ क्वीन ही नहीं हैं, बल्कि वह हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी हैं. रानी चटर्जी अपने अब तक के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और अब इसी बीच उनके हाथ एक नई फिल्म लगने की जानकारी सामने आई है. रानी चटर्जी ने अपनी एक नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, आइए आपको भी बताते हैं.

रानी चटर्जी ने शुरू की अपनी नई फिल्म की शूटिंग

भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं और बताया है कि वे अपनी आने वाली फिल्म “सास बहू चली स्वर्ग लोक” की शूटिंग शुरू कर दी है.

रानी चटर्जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सात तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उन्होंने अपनी फिल्म “सास बहू चली स्वर्ग लोक” के मुहूर्त की कई झलकियाँ दिखाई हैं. इन तस्वीरों में रानी फिल्म की टीम के साथ फिल्म के क्लैप बोर्ड को पकड़ते हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है, “आज से नई फिल्म की शुरुआत. सास बहू चली स्वर्ग लोक, सुपरहिट टीम के साथ.”

इस फिल्म की घोषणा के साथ ही रानी चटर्जी के फैंस बहुत खुश हैं और कमेंट बॉक्स में उन्होंने रानी को उनकी नई परियोजना के लिए बधाई दी है, और इसके लिए बेताबी से इंतजार कर रहे हैं.

कब रिलीज होगी रानी चटर्जी की फिल्म

रानी चटर्जी की फिल्म “सास बहू चली स्वर्ग लोक” का निर्देशन मंजुल ठाकुर कर रहें हैं, जबकि अरविंद तिवारी ने इस फिल्म की कहानी लिखी है. इस फिल्म में संजना पांडे भी लीड रोल में हैं साथ ही रानी चटर्जी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.

Also Read- क्यों बदला रानी चटर्जी ने अपना नाम, जानें ये मजेदार किस्सा

Also Read- टीआरपी क्वीन Sanjana Pandey की फिल्म ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड, फिल्म है जबरदस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pallavi Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >