Ravi Kishan का कास्टिंग काउच पर छलका दर्द, शेयर किया डरावना एक्सपीरियंस कहा- लेट नाइट घर पर बुलाया…

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने एक बार खुलासा किया था कि वे कास्टिंग काउच का शिकार होने से बच गए थे. एक मशहूर महिला ने उन्हें रात में कॉफी पर बुलाया था.

बॉलीवुड में अक्सर सुनने को मिलता है कि किसी एक्ट्रेस को कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा है. कई बार अभिनेत्रियां अपने कास्टिंग काउच के अनुभवों को साझा करती हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि यह समस्या केवल एक्ट्रेसेस को ही होती है. कई मशहूर अभिनेताओं को भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा है और उनमें से एक हैं रवि किशन. करियर की शुरुआत में ही एक्टर को कास्टिंग काउच का सामना किया था. उन्होंने रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में इस बारे में खुलकर बात की थी और फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई बताई थी.


किसी भी तरह बचकर निकल गया रवि किशन
रजत शर्मा ने रवि किशन से पूछा, “मैंने सुना है कि आपके साथ भी कास्टिंग काउच हुआ था.” इस पर रवि ने जवाब दिया, “हां, ऐसा हुआ था और यह इंडस्ट्री में आम बात है. लेकिन मैं किसी तरह बच निकलने में सफल रहा.” साथ ही उन्होंने अपने पिता की बात याद करते हुए कहा कि उनके पिता ने उन्हें कभी भी काम के लिए शॉर्टकट लेना नहीं सिखाया है.


इंडस्ट्री की एक मशहूर महिला शख्सियत ने बुलाया था कॉफी पीने पर
रवि किशन ने बताया था कि इंडस्ट्री की एक महिला ने उन्हें एक बार रात में कॉफी पर आने के लिए कहा था. हालांकि उन्होंने उस महिला का नाम नहीं लिया. एक्टर ने बताया, “उस महिला ने मुझसे कहा था, ‘कॉफी पीने रात में आइए.’ एक्टर कहते हैं, मैंने सोचा कॉफी पीना लोग दिन के समय में पसंद करते हैं और मुझे इशारा मिल गया. जिसके बाद मैंने इसके लिए मना कर दिया.”

Ravi Kishan Gorakhpur Seat Result 2024: रवि किशन ने जीता चुनाव, कभी खाने को नहीं थे पैसे, ऐसे बने स्टार


1992 में रवि किशन ने बॉलीवुड में की एंट्री
रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं, लेकिन उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. उनका बॉलीवुड डेब्यू 1992 में फिल्म ‘पीतांबर’ से हुआ था. 30 साल से अधिक के करियर में उन्होंने ‘हेरा फेरी’, ‘तेरे नाम’, ‘लक’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘बुलेट राजा’, ‘किक 2’ और अन्य फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है.

रिपोर्ट- पल्लवी पांडे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >