Bhojpuri Song : यूट्यूब पर इस गाने ने मचायी धूम, बार- बार देखा जा रहा निरहुआ-आम्रपाली का ये VIDEO

Bhojpuri Song Nai Jhulni Ke Chaiya : भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी फैंस को खूब भाती है. उनके गाने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा देते है. हाल ही में निरहुआ और आम्रपाली का गाना नई झुलनी के छैया' (Nai Jhulni Ke Chaiya) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Bhojpuri Song Nai Jhulni Ke Chaiya : भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी फैंस को खूब भाती है. उनके गाने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा देते है. हाल ही में निरहुआ और आम्रपाली का गाना ‘नई झुलनी के छैया’ (Nai Jhulni Ke Chaiya) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, भोजपुरी गाना ‘नई झुलनी के छैया’ काफी पुराना है, लेकिन हाल के दिनों में इसे खूब देखा जा रहा है. ये गाना भोजपुरी फिल्म ”निरहुआ हिंदुस्तानी’ का है. अब तक इस गाने को 3,606,138 व्यूज मिल चुके है.

इस भोजपुरी गाने ‘नई झुलनी के छैया’ में निरहुआ और आम्रपाली का जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रहा है. निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने इस गाने में शानदार डांस भी किया है. वहीं, दिन-ब-दिन इस गाने के व्यूज बढ़ते ही जा रहे है.

Also Read: Bhojpuri New Song Video: अक्षरा सिंह का नया गाना ‘ईधर आने का नहीं’ रिलीज, लाखों के पार पहुंचा व्यूज

बता दें कि निरहुआ खुद भी इस बात को मानते हैं कि उनकी और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शक बड़े पर्दे पर देखना खूब पसंद करते हैं. हाल ही में एक मीडिया हाउस से आम्रपाली दुबे संग अपनी केमिस्ट्री के बारे में बात करते हुए उन्‍होंने कहा था, साल 2014 में मेरी और आम्रपाली की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ रिलीज हुई थी. उस फिल्‍म को लोगों ने खूब प्‍यार दिया. लोग हमें कहते थे, वे इस फिल्म को देखने बार-बार आ रहे हैं.

‘निरहुआ’ लॉकडाउन के बाद उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं. फिल्‍म को भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे प्रोड्यूस करने वाली हैं. भोजपुरी अभिनेता ने खुद एक वेबसाइट से बातचीत में इसका खुलासा किया था.

Posted By: Divya keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >