नया गाना ‘बेल के शरबत’ रिलीज होते ही छाया, सोना सिंह के लुक ने लूटी महफिल

Bel Ke Sharbat New Bhojpuri Song: चंदन चंचल का गाना ‘बेल के शरबत’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है, जिसमें सोना सिंह का लुक और एक्सप्रेशन लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

Bel Ke Sharbat New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर चंदन चंचल का नया गाना ‘बेल के शरबत’ रिलीज हो चुका है. यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने में जहां चंदन चंचल की आवाज लोगों को पसंद आ रही है, वहीं एक्ट्रेस सोना सिंह भी अपने ग्लैमरस अंदाज और एक्सप्रेशन से दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. इस गाने को दर्शक MMB रिकॉर्डस के भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है.

गाने में दिखी देवर-भाभी की मस्ती

‘बेल के शरबत’ गाने के वीडियो में देवर और भाभी की मस्ती भरी बातचीत देखने को मिलती है. सोना सिंह ब्लैक साड़ी में नजर आ रही हैं और साथ में काला चश्मा भी लगाया हुआ है, जिसमें उनका लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है. साथ ही उनके एक्सप्रेशन और अदाएं दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं. सीन में सोना सिंह मजाकिया अंदाज में अपने ऑन स्क्रीन देवर के बारे में बताते नजर आती हैं. एक्ट्रेस कहती हैं कि उनके देवर को बेल का शरबत पीना है. दोनों के बीच की केमिस्ट्री गाने को और मजेदार बनाती है.

बेल के शरबत गाने का वीडियो देखें और सुनें

गाने की शानदार टीम

इस गाने को चंदन चंचल ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. वीडियो को गोविंद प्रजापति ने डायरेक्ट किया है, जबकि डीओपी एलेक्स चंदू है. गाने का वीडियो पैराडाइज प्रोडक्शन के तहत बनाया गया है और प्रोड्यूसर सत्यपाल सिंह हैं.

दर्शकों का रिएक्शन

रिलीज के बाद से ही ‘बेल के शरबत’ गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. खासकर गाने का म्यूजिक, मजेदार कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस लोगों को खूब पसंद आ रही है.

यह भी पढ़ें: पति की होशियारी पर भड़कीं पल्लवी सिंह , नया गाना खेलाड़ राजा जी रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >