Arvind Akela Kallu New Song Reel Video: कल्लू ने अपने नए गाने ‘करधन चमके’ पर जमकर लगाए ठुमके, रील देखते ही फैंस ने बरसाए दिल

Arvind Akela Kallu New Song Reel Video: अरविंद अकेला कल्लू का नया रील वीडियो ‘करधन चमके’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस भी कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार लुटा रहे हैं. ऐसे में जानें इस रील वीडियो की खासियत.

Arvind Akela Kallu New Song Reel Video: भोजपुरी स्टार और सुपरहिट सिंगर अरविंद अकेला कल्लू लगातार नए गानों और रील वीडियोज के जरिए दर्शकों का दिल जीतते रहते हैं. हाल ही में रिलीज हुए उनके गाने ‘करधन चमके’ पर किया गया उनका नया डांस रील सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है. ऐसे में आइए आपको इस वीडियो की खासियत और बाकी डिटेल्स फटाफट बताते हैं.

‘करधन चमके’ पर कल्लू का डांस वायरल, मिले इतने व्यूज

कल्लू ने इस रील को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “पातर कमर में चानी के करधन चमके”. वीडियो अपलोड होते ही धमाल मचा रहा है और खबर लिखे जाने तक इसे 70 हजार से ज्यादा व्यूज और 5 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. रील में कल्लू नीली जैकेट, सफेद इनर और ट्राउजर में दमदार डांस करते दिख रहे हैं.

फैंस का रिएक्शन

कमेंट सेक्शन में फैंस कल्लू की जमकर तारीफ कर रहे हैं. जहां एक यूजर ने लिखा, “जियो हमार कल्लू भैया!” वहीं, दूसरे ने कमेंट किया, ‘ब्लॉकबस्टर’. जबकि, बाकी फैंस हार्ट और फायर इमोजी के साथ अपना प्यार जता रहे हैं.

गाने की खासियत और टीम

गाने के ओरिजिनल वीडियो में नीलम गिरी पीली साड़ी में अपने कमरबंध के साथ ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं. वहीं कल्लू उनकी अदाओं पर फिदा होकर जबरदस्त ठुमके लगाते दिखते हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

  • सिंगर: अरविंद अकेला कल्लू, शिल्पी राज
  • फीचरिंग: नीलम गिरी
  • लिरिक्स: श्याम जी श्याम
  • म्यूजिक: गौरव रौशन

गाना रिलीज होते ही ट्रेंड में आ गया है और फैंस इस पर खूब प्यार बरसा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri: कल्पना पटवारी के गाने ‘दिल में समाइलू’ पर रानी रानी चटर्जी का डांस रील वीडियो इंटरनेट पर छाया, फैंस बोले- भोजपुरी क्वीन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >