अरविंद अकेला का गाना 'सुघर सुघर माल भौजी' रिलीज, कल्लू और प्रिया रघुवंशी की केमिस्ट्री ने बढ़ाया क्रेज

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू मजाकिया अंदाज में प्रिया रघुवंशी की खूबसूरती और सादगी की तारीफ करते हैं. ये गाना देवर-भाभी के रिश्ते को दिखाता है.

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Sughar Sughar Mall Bhauji: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू एक बार फिर अपने नए गाने ‘सुघर सुघर माल भौजी’ के साथ दर्शकों के बीच धमाल मचाने आ गए हैं. यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं. 2 घंटे में 15 हजार से ज्यादा व्यूज आ गए. इस गाने में कल्लू के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस प्रिया रघुवंशी नजर आ रही हैं. दोनों की जोड़ी ने गाने में जबरदस्त एनर्जी और एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया है.

सॉन्ग का वीडियो

‘सुघर सुघर माल भौजी’ की टीम

‘सुघर सुघर माल भौजी’ को खुद अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी आवाज दी है. गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है, जिसमें देसी बीट्स और मॉडर्न टच का शानदार मेल देखने को मिलता है. वहीं इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. गाने के वीडियो की बात करें तो इसे डायरेक्ट और कोरियोग्राफी रौनक राउत ने किया है. वहीं राहुल यादव की सिनेमैटोग्राफी गाने को विजुअली काफी रिच बनाया है. एडिटिंग रोहन और डीआई रोहित सिंह ने मिलकर इसे एक प्रोफेशनल लुक दिया है. मेकअप टीम शिबू और राजेश ने कलाकारों को बेहतरीन लुक देने में अहम रोल निभाया है.

भाभी-देवर वाला है सॉन्ग

गाने में अरविंद अकेला कल्लू एक मजाकिया अंदाज में अपनी भाभी प्रिया रघुवंशी से बात करते नजर आते हैं. वह कहते हैं कि जब भी वह अपने नईहर में होते हैं, उन्हें भाभी की याद आ जाती है. उनके अनुसार भाभी बेहद खूबसूरत हैं. वह उनकी तुलना पान के पत्ते जैसी पतली कमर और सेब जैसे लाल गालों से करते हुए उनकी तारीफ करते हैं. आगे वह कहते हैं कि भैया के ससुराल जाने का मन इसलिए करता है क्योंकि वहां भाभी की प्यारी सूरत देखने को मिलती है. उनके लिए भाभी सबसे अलग और सबसे सुंदर हैं, जिनका अंदाज किसी मॉडल जैसा स्टाइलिश लगता है.

यह भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘गोली चलवा दी’ बना ट्रेंड, 2 एक्ट्रेसेस ने बढ़ाया ग्लैमर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >