भोजपुरी स्टार कल्लू को हो गया ये हाल, बोले- मुझे मेरी बीवी से बचाओ; 1 साल पहले हुई थी शादी

सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म मुझे मेरी बीवी से बचाओ’ का वर्ल्ड टेलिविजन प्रीमियर होने जा रहा है. मूवी को आप 11 जनवरी को भोजपुरी सिनेमा पर एंजॉय कर सकते हैं.

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में की है, जिसे दर्शक बड़े ही चाव के साथ एंजॉय करते हैं. अब उनकी फिल्म ‘मुझे मेरी बीवी से बचाओ’ का वर्ल्ड टेलिविजन प्रीमियर होने जा रहा है. मूवी को आप टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा पर 11 जनवरी को शाम 6 बजे से देख सकते हैं. फिल्म दंगल प्ले ऐप पर भी रिलीज किया जा रहा है.

एंटरटेनमेंट का डोज देती है फिल्म

राजकिशोर प्रसाद की ओर से निर्देशित और अरविंद अकेला कल्लू, मणि भट्टाचार्य और रक्षा गुप्ता स्टारर फिल्म में दर्शकों को रोमांस के साथ साथ एंटरटेनमेंट का तड़का मिलेगा. फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें कल्लू दो शादी करते हैं और फिर फंस जाते हैं. दमदार डायलॉग और मजेदार कहानी आपको टीवी स्क्रीन से बांधे रखेगी.

अरविंद अकेला कल्लू ने फिल्म को लेकर कही यह बात

मुझे मेरी बीवी से बचाओ के लेखक सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा हैं. वहीं गानों के सुर को संगीतकार ओम झा ने सजाया है. अरविंद अकेला कल्लू ने फिल्म को लेकर बात करते हुए कहा कि इस कॉमेडी मूवी को देखना बिल्कुल भी मिस न करें. इसे वीकेंड में जरूर अपने परिवार के साथ देखें. वहीं, निर्देशक राज किशोर प्रसाद ने बताया कि फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसकी कहानी ऐसी है कि यह आपको हंसने के साथ एक जरूरी सीख भी देगी.

यह भी पढ़ें- भोजपुरी के इस सुपरस्टार की बेटी बनी अग्निवीर, ग्लैमर वर्ल्ड की जगह चुना सेना का रास्ता, जानें नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >