नया गाना ‘अंचरा में बांध के राखब’ रिलीज, दिव्या यादव के प्यार में डूबे दिखे विक्की बबुआ

Ancharva Mein Baandh Ke Raakhab Song:भोजपुरी सिंगर सृष्टि भारती और विक्की बबुआ का नया रोमांटिक गाना ‘अंचरा में बांध के राखब’ रिलीज हो गया है.

Ancharva Mein Baandh Ke Raakhab Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर सृष्टि भारती एक बार फिर अपने फैंस के लिए एक बेहद खूबसूरत और रोमांटिक गाना लेकर आ चुकी हैं. इस नए गाने का नाम ‘अंचरा में बांध के राखब’ है, जिसे सृष्टि भारती ने विक्की बबुआ के साथ मिलकर गाया है. यह गाना रिलीज होते ही भोजपुरी दर्शकों के दिलों को छू रहा है और सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

विक्की बबुआ ने किया प्यार का इजहार

इस गाने के वीडियो में खूबसूरत भोजपुरी एक्ट्रेस दिव्या यादव नजर आ रही हैं. वीडियो में दिव्या यादव के साथ खुद सिंगर विक्की बबुआ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. वीडियो के शुरुआती सीन में विक्की बबुआ अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी दिव्या यादव की तारीफों के पुल बांधते हुए कहते हैं कि तुम पहली ही नजर में मेरे दिल में बस गई हो . इसके साथ ही वह उनके रूप की तारीफ करते हुए कहते हैं कि तुम्हारी आंखों का यह काला काजल मेरी जान ले लेता है.

पत्नी ने भी जताया खुलकर प्यार

पति के मुंह से अपनी इतनी प्यारी तारीफ सुनने के बाद एक्ट्रेस दिव्या यादव भी वीडियो में शर्माते और मुस्कुराते हुए अपना प्यार जताती हैं. वह अपने पति को सोलह श्रृंगार बताते नजर आती हैं. इसके आगे वह कहती हैं कि उन्हें हमेशा अपने आंचल में बांधकर’ रखेंगी और कभी खुद से दूर नहीं होने देंगी. वीडियो में दोनों की यह रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है.

गाने की पूरी टीम

इस प्यारे रोमांटिक गाने को विक्की बबुआ और सृष्टि भारती ने अपनी सुरीली आवाजों से सजाया है. गाने के बेहद खूबसूरत बोल जेपी बिहारी ने लिखे हैं और इसका सुरीला संगीत विकास यादव ने तैयार किया है. इस शानदार वीडियो का निर्देशन आशीष पार्क ने किया है. इस पूरे प्रोजेक्ट के मार्गदर्शक डी सिंह थाईलैंड हैं.

यह भी पढ़ें: गोल्डी यादव का गाना ‘झार देहब रंगदारी राजा जी’ रिलीज, पति संग रौशनी मिश्रा की हुई मजेदार लड़ाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >