आम्रपाली दुबे इस एक्टर के साथ अचानक पहुंची वैष्णो देवी धाम, तस्वीरें वायरल

Amrapali Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और कुंदन भारद्वाज की फिल्म ‘माई से मिला द वैष्णो मैया’ की शूटिंग जम्मू स्थित वैष्णो देवी मंदिर में हो रही है. शूटिंग के दौरान दोनों ने माता के दर्शन भी किए. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं, देखिए…

Amrapali Dubey: भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों एक के बाद एक नई फिल्मों को लेकर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. इसी कड़ी में आम्रपाली दुबे और कुंदन भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म ‘माई से मिला द वैष्णो मैया’ काफी चर्चा में है. इस फिल्म की खास बात ये है कि इसकी शूटिंग सीधे वैष्णो देवी मंदिर में की जा रही है और कहानी भी एक सच्ची घटना से प्रेरित बताई जा रही है. फिल्म को पंकज सिन्हा डायरेक्ट कर रहे हैं.

आम्रपाली और कुंदन ने किया वैष्णो मां का दर्शन

शूटिंग के बीच आम्रपाली दुबे और कुंदन भारद्वाज ने माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद लिया. इस खास मौके पर आम्रपाली की मां ऊषा दुबे भी उनके साथ मौजूद रहीं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “जय मां वैष्णो देवी… फिल्म की शूटिंग के दौरान मम्मा और को-एक्टर के साथ दर्शन का सौभाग्य मिला.” वहीं कुंदन भारद्वाज ने भी भावुक पोस्ट शेयर करते हुए मां के आशीर्वाद को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया.

साल के अंत तक रिलीज होगी फिल्म

इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस का उत्साह और बढ़ गया है. सोशल मीडिया पर ये फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि ‘माई से मिला द वैष्णो मैया’ इस साल के आखिर तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.

यह भी पढे़ं: पटना से पाकिस्तान 2 का फर्स्ट पोस्टर रिलीज, निरहुआ का खतरनाक लुक वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >