Amrapali Dubey On Nirahua Relationship: भोजपुरी इंडस्ट्री हो या फिर हॉटस्टार का पॉपुलर रियालिटी शो 'भोजपुरी बवाल', आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के रिश्ते पर जरूर सवाल उठता है. कई बार सोशल मीडिया पर भी फैंस दोनों के रिलेशनशिप पर बात करते हैं, लेकिन स्टार्स ने हर बार यही कहा है कि दोनों अच्छे दोस्त हैं. काजल ने भी शो में कई बार कहा कि आम्रपाली की वजह से वह निरहुआ साथ फिल्में नहीं कर पाती हैं.
Is Nirahua Amrapali Dubey Brother: क्या आम्रपाली दुबे के भईया हैं निरहुआ
होस्ट शुभांकर मिश्रा आम्रपाली दुबे से तीखे सवाल पूछते हैं. वह कहते हैं, 'दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आपके भईया हैं.' इसपर आम्रपाली तुंरत कहती हैं कि नहीं मेरे तो वह को-एक्टर हैं. फिर होस्ट पूछते हैं कि सिर्फ को-एक्टर है और कुछ नहीं. इसपर एक्ट्रेस कहती हैं, 'हां बिल्कुल.'
Amrapali Dubey Is In Love With Nirahua: निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली दुबे
शुभांकर यहीं नहीं रुकते, वह कहते हैं कि स्वीकार क्यों नहीं कर लेती कि आप प्यार करती हो. उनके बच्चों का भी ध्यान रख लेती हो, स्कूल लेकर जाती हो. फिर आम्रपाली कहती हैं, 'बिल्कुल उनके बच्चे भी मेरे काफी अच्छे दोस्त हैं.' फिर होस्ट कहते हैं कि तो स्वीकार क्यों नहीं कर लेती है. भोजपुरी क्वीन गुस्से में कहती हैं कि क्या एक्सेप्ट करूं.
Nirhua And His Wife Relationship: भोजपुरी बवाल पर निरहुआ और उनकी पत्नी के रिश्ते पर खुलासा
फिर शुभांकर कहते हैं, 'निरहुआ अपनी पत्नी से नहीं प्यार करते थे, उनको मतलब ही नहीं है उनसे, जाते ही नहीं है उनके पास. आप ही से रिश्ता है.' इसपर एक्ट्रेस चिल्लाते हुए कहती हैं कि मेरे बारे में बात करने से पहले सोचिये गा.. किसके बारे में बोल रहे हैं आप. फिर गुस्से में उठकर भाक बोलकर चली जाती हैं.
ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव की बांसुरी पर थिरकी काजल राघवानी, फैंस बोले- लालू यादव की बहू बनने का है इरादा
ये भी पढ़ें: Ex गर्लफ्रेंड काजल राघवानी पर खेसारी लाल यादव ने उठाया था हाथ? भोजपुरी एक्टर बोले- मर्द साबित करने की जरूरत नहीं
