Bhojpuri Adda: आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल का 'लटक जईब' स्टाइल, वर्कआउट वीडियो पर मच गई चर्चा

Bhojpuri Adda: खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का नया भोजपुरी गाना 'लटक जईब' सामने आया, जिसे श्रोताओं ने काफी पसंद किया. इस गाने के प्रमोशन के दौरान दोनों कलाकार एक साथ वर्कआउट करते हुए दिखाई दिए.

Bhojpuri Adda: कुछ दिनों पहले खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का नया भोजपुरी गाना ‘लटक जईब’ सामने आया, जिसे श्रोताओं ने काफी पसंद किया. इस गाने के प्रमोशन के दौरान दोनों कलाकार एक साथ वर्कआउट करते हुए दिखाई दिए. हालांकि, यह वर्कआउट वीडियो कुछ लोगों को अजीब सा लगा. खेसारी और आकांक्षा के फैंस ने भी इसे लेकर अपनी असहमति जताई और उन्हें सलाह दी कि ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करें.

यहां देखें वीडियो-

आकांक्षा पुरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया, जिसमें खेसारी लाल यादव और वह एक साथ नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में वर्कआउट से ज्यादा दोनों की नजदीकियां देखने को मिल रही हैं. पहले खेसारी जिम मशीन पर लटककर एक्सरसाइज करते हैं, और इसके बाद आकांक्षा भी उनके साथ उसी मशीन पर लटक जाती हैं.

इस वीडियो में बैकग्राउंड में उनका पॉपुलर गाना ‘लटक जईब’ बज रहा होता है. आकांक्षा ने इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है, जिसमें वह कहती हैं, “हमारे स्टाइल का लटक जाईब.”

Also Read: Bhojpuri Adda: पवन सिंह का गाना नजर बनाया रिकॉर्ड, पार किया 5 मिलियन, यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >