भोजपुरी एक्‍ट्रेस आम्रपाली दुबे ने गोविंदा के इस गाने पर किया ऐसा डांस, आ गई डब्‍बू अंकल की याद

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्‍टार और यूट्यूब क्‍वीन कहलाने वाली अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस बार अभिनेत्री ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नहीं बल्कि भोजपुरी स्‍टार दिनेश लाल यादव निरहुआ नेअपने इंस्‍टाग्राम पेज पर इसे शेयर किया है. वीडियो में आम्रपाली दुबे बॉलीवुड […]

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्‍टार और यूट्यूब क्‍वीन कहलाने वाली अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस बार अभिनेत्री ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नहीं बल्कि भोजपुरी स्‍टार दिनेश लाल यादव निरहुआ नेअपने इंस्‍टाग्राम पेज पर इसे शेयर किया है. वीडियो में आम्रपाली दुबे बॉलीवुड के सुपरस्‍टार गोविंदा के आपके आ जाने से’ गाने पर डांस करती करती नजर आ रही हैं.

आम्रपाली दुबे डब्‍बू अंकल यानी संजीव श्रीवास्‍तव के डांसिंग स्‍टाइल को कॉपी करती दिख रही हैं. वे बिल्‍कुल वैसा ही स्‍टेप करती दिख रही हैं जैसा डब्‍बू अं‍कल ने किया था.

https://www.instagram.com/p/Bl48UHNgHwu/?utm_source=ig_embed

बता दें कि डब्‍बू अंकल ‘आपके आ जाने से’ गाने पर डांस कर मशहूर हो गये थे. उन्‍होंने एक शादी समारोह में अपनी पत्‍नी के साथ इस गाने पर डांस किया था. वहां मौजूद किसी शख्‍स ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दियाथा जो वायरल हो गया था और डब्बू अंकल रातोंरात मशहूर हो गये थे. इसके बाद उन्‍होंने गोविंदा और सलमान खान से मुलाकात की थी. हाल ही में उन्‍होंने एक शॉर्ट फिल्‍म से एक्टिंग में डेब्यू किया है.

खैर, आम्रपाली दुबे ने इस वीडियो को म्‍यूजिकली ऐड पर शूट किया है. निरहुआ ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,’ आपके आ जाने से.’ बता दें कि आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर जोड़ी है. दोनों कई फिल्‍मों में एकसाथ काम कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >