The Kapil Sharma Show: तो इस वजह से साथ में फिल्में नहीं करते थे रवि किशन और मनोज तिवारी! कपिल शो में किया खुलासा, VIDEO

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में इस हफ्ते यानी आज भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार्स रवि किशन (Ravi Kishan) और मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) आने वाले है. ऐसा पहली बार हुआ है कि दोनों शो में पहली बार साथ में नजर आयेंगे. कपिल शर्मा दोनों के साथ हंसी-मजाक करने का भी कोई मौका नहीं छोड़ेंगे. शो का एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रविकिशन और मनोज तिवारी की तू-तू मैं-मैं देखने को मिल रही है.

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में इस हफ्ते यानी आज भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार्स रवि किशन (Ravi Kishan) और मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) आने वाले है. ऐसा पहली बार हुआ है कि दोनों शो में पहली बार साथ में नजर आयेंगे. कपिल शर्मा दोनों के साथ हंसी-मजाक करने का भी कोई मौका नहीं छोड़ेंगे. शो का एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रविकिशन और मनोज तिवारी की तू-तू मैं-मैं देखने को मिल रही है.

द कपिल शर्मा शो के प्रोमो वीडियो में रविकिशन कहते ‘ये लास्ट है क्योंकि इसके बाद हम दोनों कभी एक साथ नज़र नहीं आएंगे, क्योंकि दोनों का इतिहास है दोनों की अपनी लड़ाईयां हैं’. तभी मनोज तिवारी बोलते हैं ‘नहीं मैं तो आपका छोटा भाई हूं’, तो रविकिशन चौंक कर कहते हैं ‘पीछे से’.

https://www.youtube.com/watch?v=Ur-h-L7Lsgw&feature=youtu.be

इस प्रोमो में कपिल पूछते है आप दोनों ने साथ में कितनी फिल्में की है. इसपर मनोज कहते है साथ में ज्यादा हो ही नहीं सकती. इसपर अर्चना पूरण सिंह पूछती है क्यों. इस पर रवि किशन जवाब देते है, हम दोनों में बहुत छत्तीस का मामला था, क्योंकि हम दोनों सुपरस्टार्स थे और दोनों के फैन फ्लोइंग का अलग लेवल था. इनको अपने हिसाब से स्क्रिप्ट चाहिए थी और मुझे अपने हिसाब से. ये सुनकर मनोज तिवारी बड़े मजेदार तरीके से जवाब देते है.

Also Read: The Kapil Sharma Show: ‘आपके फैमिली में कोई वैध-हकीम रहे है?’, कपिल ने सचिन-जिगर से ऐसा क्यों पूछा सवाल, देखें VIDEO

वहीं, बातचीत में मनोज तिवारी कहते हैं, देखिए हमारे सीनियर हैं रवि किशन. हमसे पहले से यह फिल्म करते आ रहे हैं. यहां तक की मैं इनकी फिल्म में आइटम सॉन्ग भी कर चुका हूं. मनोज तिवारी मस्ती भरे अंदाज में कहते हैं रवि किशन की उस फिल्म में मैंने आइटम सॉन्ग का 1 लाख रुपये लिया था जबकि रवि जी ने 25 हजार रुपये लिये थे.

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने लॉ‍कडाउन के बाद अपने शो ‘कपिल शर्मा शो’ के साथ वापसी तो कर ली है लेकिन उन्हें सेट पर शूटिंग के दौरान सामने दर्शकों की कमी खल रही है. मार्च में कोरोना वायरस महामारी के बाद शो की शूटिंग रोक दी गयी थी और इस बीच चैनल पर इसके पुराने एपिसोड दिखाये जाते रहे. हाल ही में कपिल शर्मा ने एक इंटरव्‍यू में बताया था,’ हम बिना दर्शकों के शूटिंग कर रहे हैं और सेट पर दर्शकों की कमी हमें खलती है. हालांकि अर्चना जी (अर्चना पूरन सिंह) इस कमी को पूरा कर देती हैं. वह और उनकी हंसी सेट पर सौ लोगों के समान है.”

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >