CoronaVirus पर बने भोजपुरी गाने YouTube पर हिट, हो रहे Troll भी

Bhojpuri Songs and Video on CoronaVirus: होली (Holi 2020) के मौके पर भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) से गाने तो हर साल आते हैं, लेकिन इस बार सोशल मीडिया (Social Media) में इसके कुछ ज्यादा ही चर्चे हैं.

Bhojpuri Songs and Video on CoronaVirus: होली (Holi 2020) के मौके पर भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) से गाने तो हर साल आते हैं, लेकिन इस बार सोशल मीडिया (Social Media) में इसके कुछ ज्यादा ही चर्चे हैं. सोशल मीडिया पर लगभग हर छोटी-बड़ी हलचल पर यहां के राइटर्स गाना तैयार कर देते हैं.

ऐसा ही है इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो रहा कोरोना वायरस पर बना भाेजपुरी गाना (Bhojpuri Songs on CoronaVirus). चीन से चलकर पूरी दुनियाभर में फैल रही इस महामारी पर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री (Bhojpuri Music Industry) ने तरह-तरह के गाने बना डाले हैं.

यही वजह है कि जहां कोरोना वायरस के चलते कई बाजारों को झटका लगा है, वहीं भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का बाजार गुलजार हो चुका है. इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक इंटस्ट्री में कोरोना को लेकर नये-नये गाने और वीडियो रिलीज किये जा रहे हैं. इन म्यूजिक अलबम को दर्शकों का भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इनके व्यूज लाखों में हैं. खास बात यह है कि इन गानों के बोल में कोरोना से बचने के घरेलू उपाय से लेकर सेक्सिस्ट और रेसिस्ट कमेंट्स की भरमार है.

भोजपुरी सिंगर गुड्डू रंगीला का होली सॉन्ग वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने कोरोना से जोड़ा है. इस गाने का वीडियो फिलहाल सामने नहीं आया है. होली के इस पार्टी सॉन्ग को गुड्डू रंगीला ने कोरोना वायरस से जोड़ा है. गाने के बोल हैं- हमरा लहंगा में कोरोना वायरस घुसल बा. यह गाना अपने बोल की वजह चर्चा में छाया हुआ है.

वहीं, रितेश पांडे और स्नेहा उपाध्याय के वायरल गाने ‘हैलो कौन’ की तर्ज पर खुशबू उत्तम और प्रवीण उत्तम का गाना भी चर्चा में है. इस गाने में प्रेमी प्रेमिका से मिलने की बात कर रहा है और प्रेमिका यह कहते हुए उसे इनकार कर देती है कि वह चीन से अपने साथ कोरोना वायरस लेकर आ गया है. गाने के जरिये थोड़ी जानकारी देने की भी कोशिश की गई है लेकिन इतने गंभीर विषय को हल्के ढंग से पेश करना बुरा लगता है.

कोरोना वायरस पर गाना लिखने और गाने में इंडस्ट्री के नये गायक और लेखक भी पीछे नहीं हैं. देवरिया के भोजपुरी गायक गोविंद बार्बर ने हाल ही में भोजपुरी गाना गाया है- ‘ कोरोना लहंगा में’. इस गाने को कमलेश बेदर्दी ने लिखा है. कमलेश कहते हैं कि हर कोई कोरोना की बात कर रहा है इसलिए उन्होंने इस पर यह गाना लिखा है. उनका कहना है कि यह गाना छोटे कपड़े पहनने वाली महिलाओं को चेतावनी देता है और संस्कार को बढ़ावा देता है.

ऐसा नहीं है कि सोशल मीडिया में ऐसे गाने इसलिए वायरल हो रहे हैं कि इन्हें पसंद करनेवालों की संख्या बहुतायत में है. कई यूजर्स तो इन गानों को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. यूट्यूब पर अपलोड किये गए इन गानों के वीडियो पर लोग तीखे कमेंट भी कर रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर ने लिखा है- लोग मर रहे हैं और आप लोग टीआरपी के लिए कुछ भी गा रहे हैं. कुछ तो शर्म करो. एक अन्य यूजर ने लिखा- यही मिला था गाने को? एक ने लिखा- मुझे तो लगता है दोनों को सच में कोरोना वायरल हो गया है. किसी ने कमेंट किया- कौन सा नशा कर लिया है? तो कोई बोला- भगवान से डरो और भोजपुरी पर थोड़ा रहम करो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >