Bhojpuri Song: कल्लू का ‘चोलिया के रस्सी’ गाना इंस्टा ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल, आकांक्षा पुरी संग रोमांस वायरल

Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना चोलिया के रस्सी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. T-Series से रिलीज इस डांस-रोमांटिक सॉन्ग में आकांक्षा पुरी नजर आ रही हैं. यूट्यूब पर गाने ने 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक के फैंस के लिए अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना इन दिनों खूब धूम मचा रहा है. साल 2025 का लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग चोलिया के रस्सी रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. 15 दिसंबर को T-Series के बैनर तले आए इस गाने में आकांक्षा पुरी नजर आ रही हैं. ये एक डांस और रोमांस से भरपूर आइटम सॉन्ग है, जिसे लोग बार-बार देख और सुन रहे हैं.

एक सप्ताह के भीतर 5 मिलियन से अधिक व्यूज

गाने को खुद अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल लिखे हैं छोटन मनीष ने, जबकि म्यूजिक रौशन सिंह का है. वीडियो को बिभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है और कोरियोग्राफी अमित स्याल ने की है. रिलीज के कुछ ही समय में इस गाने के ऑफिशियल वीडियो ने यूट्यूब पर 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज (खबर लिखे जाने तक) बटोर लिए हैं.

रिलीज के कुछ दिनों में ही ट्रेंडिंग लिस्ट में पहुंचा

अगर गाने की थीम की बात करें तो ये चोलिया की रस्सी के इर्द-गिर्द घूमती एक मजेदार और रोमांटिक कहानी दिखाता है. गाने में राजा जी से जुड़े डायलॉग्स और हुक लाइन लोगों को काफी पसंद आ रही हैं. यही वजह है कि ये गाना रिलीज के कुछ ही दिनों में इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग लिस्ट में पहुंच गया है. इतना ही नहीं, इस गाने के स्लोअर्ड और रीमिक्स वर्जन भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. पार्टी हो या रील्स बनानी हों, यूजर्स इस गाने को जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं और यही इसे 2025 का भोजपुरी हिट बना रहा है.

ALSO READ: Akshay Kumar Look: लंबे बाल और बढ़ी दाढ़ी…, ‘Mr. खिलाड़ी’ का रफ-एंड-टफ लुक तेजी से वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >