5 महीने प्रेग्नेंट हैं भारती सिंह, कहा- पूरे प्रेग्नेंसी करना चाहती हुं काम, ताकि हर्ष जैसा मेहनती हो बच्चा

1 / 1
5 महीने प्रेग्नेंट हैं भारती सिंह, कहा- पूरे प्रेग्नेंसी करना चाहती हुं काम, ताकि हर्ष जैसा मेहनती हो बच्चा
फुल स्क्रीन में देखें

5 महीने प्रेग्नेंट हैं भारती सिंह, कहा- पूरे प्रेग्नेंसी करना चाहती हुं काम, ताकि हर्ष जैसा मेहनती हो बच्चा

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले है. इस गुड न्यूज के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं. भारती सिंह 5 महीनें प्रेग्नेंट हैं, ऐसे में वह अपनी पूरे प्रेग्नेंसी में भी काम करना चाहती है.

भारती सिंह ने हाल ही में अपने फैंस को गुड न्यूज दी है. दोनों जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं. वह और हर्ष लिंबाचिया अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं. भारती ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स के साथ इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं.

भारती सिंह ने कहा कि वह पांच महीने की गर्भवती है और उनका बच्चा अप्रैल में होने वाला है. उसने कहा कि उनके परिवार चाहते थे कि जब तक वह चार महीने पूरे नहीं कर लेती, तब तक वह इस बारे में किसी से बात न करे. जबकि मैंने उन्हें तो खुद तीन महीने पूरे होने पर ये खबर दी थी.

भारती सिंह ने हर्ष के बारे में बात करते हुए कहा कि हर्ष बच्चों से बेहद प्यार करते हैं, उनको जब मैंने ये खुशखबरी दी थी तो वह रो रहे थे. उन्होंने कहा, ‘मेरे से ज्यादा इस बच्चे की मां हर्ष है. वह नए दौर को लेकर काफी उत्साहित हैं. मैं गंभीर मिजाज और मॉर्निंग सिकनेस का अनुभव कर रही हूं, लेकिन हर्ष इस सब के दौरान मुझे लाड़ प्यार और अतिरिक्त देखभाल कर रहे है. यह एक खूबसूरत और चुनौतीपूर्ण दौर है.

भारती ने एक मजेदार किस्सा शेयर करते हुए कहा कि “मुझे खुशी है कि मैं अपनी प्रेगनेंसी के दौरान काम कर रही हुं. मैं अपनी गर्भावस्था के नौवें महीने तक काम करना चाहती हूं. हमारा बच्चा भी हमारी मेहनत को महसूस कर रहा है और मुझे उम्मीद है कि बच्चा बड़ा होकर हमारी तरह मेहनती बनेगा.

भारती सिंह ने आगे कहा कि मैं आशा करती हूं कि बच्चा अपने पापा की तरह मेहनती निकले. हर्ष ने बेबी के बाद और ज्यादा घंटे काम करना शुरू कर दिया है. हम बच्चे के जन्म से पहले जितना संभव हो उतना काम करना चाहते हैं, ताकि जब बच्चा हो तो हम उसके साथ क्वालिटी टाइम बिता सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >