Bharti Singh: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं भारती सिंह, लग्जरी कारों की शौकीन है कॉमेडी क्वीन

कॉमेडियन भारती सिंह आज अपना जन्मदिन मना रही है. भारती एक जाना-पहचाना नाम है. वो जिस तरह से कॉमेडी करती है, वो दर्शकों को काफी पसन्द आती है. कॉमेडी क्वीन कई रियलिटी शोज में नजर आ चुकी है.

Bharti Singh Birthday: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही है. भारती आज जिस मुकाम पर है, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. कॉमेडी क्वीन किसी भी इवेंट, रियलिटी शोज, अवॉर्ड फंक्शन में अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने में पीछे नहीं हटती. उनकी ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से किस्मत बदली. जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा. कभी गरीबी में पली-बढ़ी भारती के पास आज करोड़ों की संपत्ति है.

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं भारती सिंह

भारती सिंह की दुनिया भर में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और वह हर शो में बेहतरीन कॉमिक किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कॉमेडी क्वीन कुल संपत्ति 30 करोड़ रुपये है. हालांकि भारती ने एक बार व्लॉग में बताया कि अमृतसर में उनका एक मिनरल वॉटर का फैक्ट्री है, जिसे उन्होंने 4-5 साल पहले स्टार्ट किया था. इस काम आसपास के गांव वाले उनकी मदद करते हैं जिससे उनको रोजगार भी मिलता है.

कॉमेडी क्वीन का कार कलेक्शन

भारती सिंह के पास कई महंगी कार है, जिसमें Audi Q5. इसके अलावा उनके पास ब्लैक कलर की BMW X7 औऱ मर्सिडीज बेंज GL-350 भी है. इसके अलावा भारती व्लॉग बनाती है, जिसमें वो फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ की बात शेयर करती है. व्लॉग में उनके पति हर्ष लिंबाचिया औऱ बेटा गोला भी अक्सर नजर आता है. अपने हालिया व्लॉग में, भारती ने साझा किया कि कैसे वह गोला के लिए सही स्कूल खोजने को लेकर बेहद तनाव में थी.

रियलिटी शो एंटरटेनमेंट की रात हाउसफुल में नजर आई थी भारती सिंह

भारती सिंह ने कहा, मैं एक बड़ी बात को लेकर बहुत तनाव में हूं और वह है स्कूल. हमारे कई रिश्तेदार और दोस्त मुझे डरा रहे हैं कि अब गोला एक साल का हो गया है, हमें अच्छे स्कूल की तलाश शुरू करनी चाहिए और उसे जल्द से जल्द भेजना चाहिए. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो भारती और हर्ष को हाल ही में रियलिटी शो एंटरटेनमेंट की रात हाउसफुल में एक साथ देखा गया था.

Also Read: Bigg Boss OTT 2: Jad Hadid को Kiss करना आकांक्षा पुरी को पड़ा महंगा! सलमान खान के शो से कटा पत्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >