Coronavirus: लंदन से लौटे अनूप जलोटा को रखा गया 'आइसोलेशन' में, सिंगर ने शेयर की तसवीर

anup jalota- कोरोनावायरस का खौफ पूरे देश में बढ़ता जा रहा है. इससे बचने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. इसके तहत विदेश से आ रहे संदिग्ध यात्रियों को आइसोलेशन में रखा जा रहा है.

मुंबई: कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ पूरे देश में बढ़ता जा रहा है. इससे बचने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. इसके तहत विदेश से आ रहे संदिग्ध यात्रियों को आइसोलेशन में रखा जा रहा है. इसमें फेमस भजन गायक अनूप जलोटा (Anup Jalota) का नाम भी जुड़ गया है. उनके लंदन से लौटने के बाद उन्हें मेडिकल केयर की निगरानी में रखा गया है.

अनूप जलोटा ने खुद सोशल मीडिया से इसकी जानकारी दी है और अपनी फोटो भी शेयर की है. उन्होंने लिखा, ‘60 साल से अधिक उम्र के यात्रियों के स्वास्थ्य की देखरेख बीएमसी जिस तरह कर रही है, उससे मैं अभिभूत हूं. लंदन से मुंबई आने पर मुझे मिराज होटल ले जाया गया और मेरी जांच के लिए डॉक्टरों का एक दल भेजा गया. मैंने विमान से उतरे प्रत्येक यात्री से सहयोग करने और भारत में कोविड-19 का प्रसार रोकने के प्रयासों में मदद करने की अपील की.’ इसके अलावा उन्होंने एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह मास्क लगाए हुए हैं. उन्होंने ये ही पोस्ट फेसबुक पर भी शेयर किया है.

अनूप जलोटा के इस ट्वीट पर महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे को रीट्वीट किया. उन्होंने लिखा, हम इस बात को लेकर सावधानी बरत रहे हैं कि जो कोई भी महाराष्ट्र आए वो सुरक्षित रहे और उसकी अच्छे से देखरेख की जा सके. साथ ही हर नागरिक को भी सुरक्षित रखा जा सके.

बता दें कि अनूप जलोटा बिग बॉस में आने के बाद से अक्सर चर्चा में रहते है. इससे पहले कथित गर्लफ्रेंड जसलीन मथारु को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

इससे पहले, दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने जानकारी दी थी कि कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण से बचने के लिए वह पूरी तरह पृथक रह रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि सायरा बानो उनका पूरा ध्यान रख रही है. साथ ही लोगों से इससे बचकर रहने की अपील भी की थी.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के मद्देनजर विभिन्न फिल्म संगठनों ने 19 मार्च से 31 मार्च तक फिल्म, टीवी शो और वेब सीरिज की शूटिंग रोकने का रविवार को फैसला किया है. जिसके बाद सारी शूटिंग रूकी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >