Bhabiji Ghar Par Hain के सेट पर बेहोश हुए विभूति नारायण, तो इस शख्स का हुआ निधन, अंगूरी भाभी बोलीं- लापरवाही की वजह…

Bhabiji Ghar Par Hain के फैंस के लिए बुरी खबर है. एक तरफ शो के लेखक मनोज संतोषी का बीते दिन लिवर कैंसर की वजह से निधन हो गया. तो वहीं, शो के लीड विभूति नारायण उर्फ आसिफ शेख सेट पर अचानक बेहोश होने की वजह सेइस वक्त हॉसिपटल में एडमिट हैं.

Bhabiji Ghar Par Hain सीरियल के फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बीती रात शो के राइटर मनोज संतोषी का निधन हो गया है. लेखक लंबे वक्त से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे थे. तो वहीं, दर्शकों के चहिते विभूति नारायण यानी आसिफ शेख की तबीयत शूटिंग के दौरान अचानक बिगड़ गई, जिसकी वजह से उन्हें सेट पर अचानक चक्कर आया और वह बेहोश हो गए. 60 वर्षीय एक्टर इन दिनों देहरादून में सीरियल की शूटिंग कर रहे थे. हालांकि, मेकर्स या एक्टर के परिवार की ओर से आसिफ की हेल्थ पर कोई अपडेट सामने नहीं आई है.

मनोज संतोषी की मौत पर शिल्पा शिंदे ने जताया शोक

हप्पू की उलटन पलटन, एफआईआर, भाभी जी घर पर हैं और ‘जीजा जी छत पर हैं’ जैसे कई हिट शोज के राइटर मनोज संतोषी लिवर कैंसर से पीड़ित थे. उन्होंने 23 मार्च को सिकंदराबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेखक का लिवर ट्रांसप्लांट होना था, लेकिन किन्हीं समस्यायों के चलते उनकी मौत हो गई. भाभी जी घर पर हैं की अंगूरी भाभी उर्फ शिल्पा शिंदे ने इंडिया टूडे ने बातचीत के दौरान अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया.

इन शो में विभूति नारायण कर चुके हैं काम

आसिफ शेख 2015 में ‘भाभी जी घर पर हैं’ शो से जुड़े थे. शो में वह विभूति नारायण का किरदार निभाते हैं, जो सामने वाली पड़ोसन अंगूरी भाभी से मस्ती मजाक करते रहता है. इस सीरियल के अलावा वह ‘हम लोग’, ‘यस बॉस’, ‘गुल सनूबर’ और ‘डोंट वरी चाचू’ जैसे चर्चित शो में नजर आ चुके हैं. यही नहीं, एक्टर को कई फिल्मों में भी देखा गया है, जिनमें करण अर्जुन, एक फूल तीन कांटे, हसीना मान जाएगी जैसी फिल्में शामिल हैं.

यह भी पढ़े: Jaat: साउथ में सेटल होने पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सबसे बड़ा हीरो तो …

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >