शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ से जुड़े इस शख्स का हुआ निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जिंदगी और मौत की लड़ाई

Manoj Santoshi Death: ‘भाभीजी घर पर हैं’ के राइटर मनोज संतोषी का निधन हो गया है. मनोज दो साल से कैंसर से लड़ रहे थे. उनके निधन पर शिल्पा शिंदे ने दुख व्यक्त किया है.

Manoj Santoshi Death: टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सुनने में आ रही है. पॉपुलर सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ के राइटर मनोज संतोषी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. मनोज दो साल से लीवर कैंसर से जूझ रह रहे थे और 23 मार्च को उनका निधन हो गया. मनोज ने ‘जीजाजी छत पर हैं’ और ‘हप्पू की उलटन पलटन’जैसे कॉमेडी सीरियल्स की स्किप्ट लिखी थी. उन्होंने अपने लेखन से लाखों लोगों को हंसाया-गुदगुदाया है.

नहीं रहे मनोज संतोषी

इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मनोज संतोषी ने 23 मार्च को अपने होमटाउन अलीगढ़ में आखिरी सांस ली. ‘भाभीजी घर पर हैं’ से जुड़े एक सोर्स ने उनके निधन के बारे में बताया. सूत्र ने बताया कि उनके निधन के वक्त उनके फैमिली वाले उनके साथ थे. हालांक मनोज के निधन की खबर प्रॉडक्शन हाउस या सीरियल्स के एक्टर ने अभी तक शेयर नहीं किया है. हालांकि एक्ट्रेस शो में अंगूरी भाभी का रोल निभा चुकी एक्ट्रेस ने इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू में उनके निधन पर शोक जताया है. अमर उजाला की एक रिपोर्ट के अनुसार वह सिंगर बनना चाहते थे, लेकिन मुंबई में उनकी मुलाकात एक राइटर से हुई, जिसके बाद उन्होंने सिंगर बनने का सपना छोड़ दिया और राइटर बनने का सोच लिए.

आसिफ शेख की बिगड़ी तबीयत

वहीं, ‘भाभीजी घर पर हैं फेम एक्टर आसिफ शेख को लेकर भी एक बड़ी खबर आ रही है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार एक्टर देहरादून में शूटिंग करने गए थे. वहं पर मौसम की वजह से उनकी तबीयत थोड़ी खराब हो गई और जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. सूत्र ने बताया कि आसिफ अभी ठीक हैं और उनकी हेल्थ को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है. आसिफ शो में विभूति नारायण का रोल निभाते हैं.

यह भी पढ़ें- Jaat Trailer: हाथ-पैर में जंजीरें होने के बाद भी सनी देओल ने दुश्मनों के छुड़ाए छक्के, हैंडपंप से नहीं पंखे से गुंडों को चुन-चुनकर मारा, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >