Bhabi Ji Ghar Par Hai: तिवारी जी की बेटी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से नहीं कम, खूबसूरती देख हो जाएंगे दीवाने

टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' के 'तिवारी जी' यानी रोहिताश गौड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. उनकी बेटी भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और अपनी ग्लैमरस तसवीरें पोस्ट करती रहती है.

Rohitash Gaud daughter: टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ (Bhabi Ji Ghar Par Hai!) दर्शकों को काफी पसन्द आता है. शो में ‘तिवारी जी’ का रोल रोहिताश गौड़ (Rohitash Gaud) निभाते है. शो में ‘तिवारी जी’ और ‘गोरी मैम’ के बीच होने वाली प्यारी भरी बात लोगों को भाती है. असल जिंदगी की बात करें तो एक्टर गौड़ शादीशुदा है और दो बेटियों के पिता है. चलिए आपको बताते है उनकी बेटियां क्या करती है.

रोहिताश गौड़ की बेटी गीति

रोहिताश गौड़ रियल लाइफ में दो बेटियों के पिता है और उनकी पत्नी का नाम रेखा है. रोहिताश की बेटियों के नाम गीति और संजिती गौड़ है. अक्सर एक्टर अपनी बेटियों के साथ रील्स वीडियो बनाते है. एक्टर की बड़ी बेटी गीति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. गीति अपनी ग्लैमरस तसवीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है. अपने इंस्टा बॉयो में उन्होंने खुद को आर्टिस्ट बताया है. इंस्टा पर उनके 9753 फॉलोअर्स है. वेस्टर्न औऱ एथनिक ड्रेस में वो काफी हसीन लगती है. किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है वो.

https://www.instagram.com/p/CRtioG_KmXT/
https://www.instagram.com/p/CRB86DaJ2X8/

रोहिताश की छोटी बेटी संजिती

वहीं, रोहिताश गौड़ की छोटी बेटी संजिती गौड़ भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. उन्हें इंस्टाग्राम पर 6470 लोग फॉलो करते है. संजिती ने इंस्टा पर अबतक 155 पोस्ट किए है. उनके इंस्टा पर उनके परिवार के साथ तसवीरें भी मौजूद है. साथ ही उन्होंने कई मिरर-सेल्फी भी पोस्ट किए है. बता दें कि उनकी पत्नी रेखा कैंसर रिसर्च के लिए काम करती है. एक्टर उनके साथ खूब सारी तसवीरें पोस्ट करते रहते है.

https://www.instagram.com/p/Cf6EbCnqA8J/
रोहिताश गौड़ ने इस शो से किया था शुरुआत

गौरतलब है कि रोहिताश गौड़ चंडीगढ़ के कालका के रहने वाले है. उन्होंने 1997 में जय हनुमान सीरियल से एक्टिंग करियर की शुरुआत की. 2001 में आई फ‍िल्‍म वीर सावरकर से उन्‍होंने फ‍िल्‍मों में कदम रखा. आमिर खान की सुपरहिट फिल्म पीके में भी रोहिताश ने अहम किरदार निभाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >