Murder mystery Films: मर्डर मुबारक से पहले OTT पर देखिए ये धमाकेदार फिल्में, क्लाइमेक्स देख आ जाएगा मजा

Murder mystery Films: अगर आप भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रोमांटिक, कॉमेडी और थ्रिलर फिल्में देखकर बोर हो गए हैं, तो आप हम आपको कुछ मर्डर मिस्ट्री रिलेटेड मूवीज के नाम बताएंगे, जो आप घर पर एंजॉय कर सकते हैं.

Murder mystery Films: मर्डर मुबारक होमी अदजानिया की ओर से निर्देशित फिल्म है, जिसका ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज किया गया था. फिल्म में पंकज त्रिपाठी लीड रोल में है, जो पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं.

इनके अलावा सारा अली खान, विजय वर्मा, डिंपल कपाड़िया, करिश्मा कपूर, संजय कपूर, टिस्का चोपड़ा और सुहैल नैय्यर साथ में नजर आ रहे है. फिल्म की कहानी अनुजा चौहान की नॉवल ‘क्लब यू टू डेथ’ पर बेस्ड है.

द गर्ल ऑन द ट्रेन
द गर्ल ऑन द ट्रेन सीरीज में परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आ रही है. यह एक सस्पेंस-थ्रिलर है. इसकी कहानी की अगर बात करें तो किसी समय पर बड़ी वकील रही मीरा अपने पति और बच्चे को खोने के बाद पूरी तरह से टूट जाती है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

मोनिका ओ माय डार्लिंग
मोनिका ओ माय डार्लिंग फिल्म में हुमा कुरैशी, राजकुमार राव, राधिका आप्टे लीड रोल में नजर आ रहे है. फिल्म में इन तीनों के अलावा सिकंदर खेर, भगवती पेरुमल, आकांक्षा रंजन कपूर, सुकांत गोयल और जायेन मारी भी नजर आ रहे है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

दृश्यम
दृश्यम फिल्म एक मलयालम फिल्म का रीमेक है. इस रीमेक में अजय देवगन, श्रेया सरन लीड रोल में नजर आ रहे है. इसके अलावा फिल्म में तब्बू भी अहम रोल में नजर आ रही है. फिल्म की कहानी की अगर बात करें तो वो गोवा के छोटे से गांव में रहने वाले आम-आदमी विजय सालगांवकर और उसके परिवार की है. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते है.

Also Read- 5 Best Thriller Web Series: रहस्य और रोमांच से भरे हैं ये वेब सीरीज, हर एपिसोड एक्साइटेड करने वाला

रात अकेली है
राक अकेली है फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है. फिल्म की कहानी एक परिवार की है, जिसके मालिक की मौत हो जाती है और बाद में पता चलता है कि वो कोई मामूली मौत नहीं बल्कि एक मर्डर है, यह मर्डर पूरे परिवार की मौजदूगी में हुआ था और किसी को पता भी नहीं चला. इस मिस्ट्री को सुलझाने के लिए फिर जटिल यादव (नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी) को बुलाया जाता है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

अंधाधुन
अंधाधुन फिल्म की कहानी पुणे में रहने वाले ब्लाइंड पियानिस्ट आकाश की है. फिल्म में आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बु लीड रोल में नजर आ रहे है. यह एक थ्रिलर फिल्म है. आप इसे एप्पल टीवी पर देख सकते है.

हसीन दिलरुबा
फिल्म हसीन दिलरुबा का निर्देशन विनील मैथ्यू ने किया है. इसमें तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे लीड रोल में नजर आ रहे है. इस मूवी में तापसी पन्नू के किरदार रानी सक्सेना पर उसके पति के कत्ल का इल्जाम लगता है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

जाने जान
इस फिल्म को सुजॉय घोष ने निर्देशित किया है. इसमें करीना कपूर, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत लीड रोल में नजर आ रहे है. मूवी की कहानी कीगो हिगाशिनो के सबसे ज्यादा बिकने वाले जापानी नॉवल ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ पर बेस्ड है. इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता हैं. रिपोर्ट- श्रेष्ठा

Also Read- Upcoming Web Series: महारानी 3 से लेकर Heeramandi तक, इन 7 बेहतरीन वेब सीरीज का फैंस कर रहे इंतजार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >