Mirzapur 3 की रिलीज से पहले OTT पर देखें ये धांसू थ्रिलर वेब सीरीज, ट्विस्ट देख हो जाएंगे फैन

1 / 1
Mirzapur 3 की रिलीज से पहले OTT पर देखें ये धांसू थ्रिलर वेब सीरीज, ट्विस्ट देख हो जाएंगे फैन
फुल स्क्रीन में देखें

mirzapur 3

Web Series: अगर आपको भी सस्पेंस थ्रिलर फिल्में पंसद है, तो आज हम आपको लिए एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे आप घर बैठे ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं. इसमें स्कैम 1992 से लेकर सेक्रेड गेम्स और आर्या शामिल है.

Web Series: ‘मिर्जापुर 3’ मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज में से एक है. इसके पिछले दो सीजन को दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिला है. सीरीज में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर शहर की कहानी बताई गई है, जहां अपराध और अपराधियों का शासन है. अगर अभी तक आपने मिर्जापुर के सीजन 1 और 2 नहीं देखी है, तो अमेजन प्राइम वीडियो पर जरूर एंजॉय करें.

Scam 1992

स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी
सच्ची कहानी पर आधारित, ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ शेयर बाजार के बड़े खिलाड़ी हर्षद मेहता की कहानी है. सीरीज का प्रीमियर 9 अक्टूबर 2020 को सोनी लिव पर किया गया था. यह स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बन गई है.

Aarya

आर्या
सुष्मिता सेन स्टारर वेब सीरीज आर्या को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं. सीरीज की कहानी आर्या सरीन पर बेस्ड है, जो अपने पति की रहस्यमय तरीके से हत्या हो जाने के बाद, पूरी तरह से अपने बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी लेती है और इसके पीछे मौजूद डकैतों से बदला लेने की साजिश रचती है. उसे यह भी पता चलता है कि उसका पति कुछ अवैध गतिविधियों का हिस्सा है.

Sacred games

सेक्रेड गेम्स
सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर, ‘सेक्रेड गेम्स’ एक वेब सीरीज है, जो पुलिस अधिकारी सरताज के इर्द-गिर्द घूमती है. वह एक गैंगस्टर गायतोंडे और शहर में होने वाले उसके बुरे कामों को खत्म करने के मिशन पर जाता है. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

Asur

असुर
असुर एक फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम के बारे में है, जिन्हें एक सीरियल किलर को पकड़ना है, जो खुद को असुर काली का अवतार मानता है. अनुप्रिया गोयनका, रिद्धि डोगरा और अमेय वाघ के साथ अरशद वारसी और बरुण सोबती स्टारर वेब सीरीज जी5 पर देख सकते हैं.

Ranbaaz

रंगबाज
1990 के दशक पर आधारित ‘रंगबाज’ गोरखपुर के 25 वर्षीय लड़के शिव प्रकाश शुक्ला की कहानी है. वह उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर बन जाता है. शिव शक्तिशाली राजनेताओं के साथ काम करता है और उनके गंदे कामों में उनका साथ देता है. इस सीरीज को आप जी5 पर देख सकते हैं.

Taaza khabar

ताजा खबर
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे एक सफाई कर्मचारी अचानक अमीर बन जाता है. उसकी दुनिया हर एक पल में बदलती है. भुवन इस सीरीज में वसंत की भूमिका निभा रहे हैं.

Also Read- Varun Dhawan Birthday: OTT पर जरूर एंजॉय करें वरुण धवण की ये ब्लॉकबस्टर फिल्में, एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >