'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में लौटेगी सबसे खतरनाक विलेन नोइना, बरखा बिष्ट ने कहा- 'दर्शकों को कुछ नया देखने मिलेगा'

नोइना के किरदार से मशहूर बरखा बिष्ट 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में वापसी कर रही हैं. मिहिर की गुमशुदगी के बीच उनकी एंट्री से कहानी में नया रोमांच आने वाला है.

Barkha Bisht Returns To Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की सबसे चर्चित विलेन नोइना की वापसी होने जा रही है. इस किरदार को निभाने वाली एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने खुद इसकी पुष्टि की है. बरखा ने इंडिया फोरम्स से बातचीत में कहा, "मैं नोइना बनकर दोबारा लौटने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. यह शो और इसकी कहानी पहले से अलग है. मुझे एकता कपूर के फैसलों पर पूरा भरोसा है और मुझे यकीन है कि उन्होंने नोइना के लिए इस बार भी कुछ बेहद दिलचस्प सोचा होगा. मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक जानना चाहेंगे कि इस बार नोइना कहानी में क्या नया लेकर आने वाली है."

Noina Comeback: मिहिर की गुमशुदगी के बीच बढ़ेगा सस्पेंस

शो में इस समय सबसे बड़ा सवाल मिहिर की गुमशुदगी बना हुआ है. दर्शक जानना चाहते हैं कि आखिर उनके साथ क्या हुआ और वह कब लौटेंगे. ऐसे में नोइना की एंट्री कहानी को और भी रोमांचक बना सकती है. हालांकि बरखा बिष्ट ने अपने किरदार के आने वाले ट्रैक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि इस बार कहानी अलग दिशा में आगे बढ़ेगी और दर्शकों को नोइना का नया रूप देखने को मिलेगा.

शूट खत्म होने के बाद लिखा था भावुक पोस्ट

शो में वापसी की पुष्टि करने से पहले बरखा बिष्ट ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की शूटिंग पूरी कर ली थी. उस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया था. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि इस आइकॉनिक टीवी शो का हिस्सा बनना उनके लिए इतिहास रचने जैसा अनुभव रहा. उन्होंने एकता कपूर का धन्यवाद भी किया कि उन्होंने उन्हें नोइना जैसा यादगार किरदार निभाने का मौका दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >