TRP Report : टॉप 5 में 'कुमकुम भाग्य' की इंट्री, 'इमली' ने फिर से 'कुंडली भाग्‍य' को पीछे छोड़ा, जानें कौन सा सीरियल नंबर 1 पर

TRP Report 55th week : बार्क (BARC India) की 55वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है. इस लिस्ट में ज्यादा कुछ बदलाव देखने को नहीं मिला है. एक बार फिर से नंबर 1 पर स्टार प्लास का शो अनुपमा (Anupama) है. वहीं, दूसरे स्थान पर इमली (Imlie) बरकरार है. इस बार लिस्ट 5 से सब टीवी पर आने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा गायब है. यहां देखें टॉप 5 की लिस्‍ट...

TRP Report 55th week : बार्क (BARC India) की 55वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है. इस लिस्ट में ज्यादा कुछ बदलाव देखने को नहीं मिला है. एक बार फिर से नंबर 1 पर स्टार प्लास का शो अनुपमा (Anupama) है. वहीं, दूसरे स्थान पर इमली (Imlie) बरकरार है. इस बार लिस्ट 5 से सब टीवी पर आने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा गायब है. यहां देखें टॉप 5 की लिस्‍ट…

1. अनुपमा

एक बार फिर से ‘अनुपमा’ शो नंबर 1 के पायदान पर काबिज है. शो में रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा लीड रोल में हैं. जारी ट्रैक के अनुसार, वनराज की नौकरी चली जाती है. अनुपमा को एक के बाद एक कई सारे नये प्रोजेक्ट मिलने लगा है. इधर किंजल को भी जॉब मिल जाती है. उसे वनराज की जगह पर नौकरी मिलती है और इस बात को लेकर काव्या वनराज को अनुपमा के खिलाफ भड़काती है. शो को 9061 इंप्रेशन मिले है.

2. इमली

कुछ महीने पहले शुरू हुआ शो ‘इमली’ दर्शकों को बहुत पसन्द आ रहा है. इस वजह से इस शो ने एकता कपूर के सुपरहिट शो कुंडली भाग्य को पीछे कर दिया है. शो को 7240 इंप्रेशन मिले है. जारी ट्रैक के अनुसार, इमली को गाली लग जाती है, जिसके बाद उसके इलाज के लिए आदित्य उसे दिल्ली लेकर आता है. मालिनी के पिता को पता चल जाता है कि इमली उनकी ही बेटी है. आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है.

Also Read: हिना खान का येलो ड्रेस में कातिल अंदाज, Kundali Bhagya की प्रीता ने बिकिनी फोटो से इंटरनेट पर मचाया तहलका

3. गुम है किसी के प्‍यार में

पिछले हफ्ते भी स्‍टार प्‍लस का शो ‘गुम है किसी के प्‍यार में’ तीसरे स्थान पर था औऱ इस हफ्ते ही शो इसी पायदान पर है. शो में नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्‍वर्या शर्मा लीड रोल में हैं. हाल ही में असल जिंदगी में नील और ऐश्‍वर्या ने रोका कर लिया है. दोनों ने अपने रोके की तसवीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. शो को 7068 इंप्रेशन मिले है. जारी ट्रैक के अनुसार, पाखी एक बार फिर से सई और विराट को साथ में पूजा करते देख चिढ़ जाती है. इधर विराट सई के मुंह से अनिकेत का नाम सुनते ही गुस्सा हो जाता है.

4. कुंडली भाग्‍य

कुंडली भाग्‍य में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर लीड रोल में हैं. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि प्रीता अक्षय की सच्चाई जानती है. इस वजह से वो लगातार कोशिश कर रही है कि किसी भी तरह से अक्षय की असलियत घरवालों के सामने आ जाए. लेकिन अक्षय भी कम चालाक नहीं है. हर बार वो प्रीता का प्लान फेल कर देता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में प्रीता किसी तरह अक्षय का पर्दापाश करती है. शो को 7000 इंप्रेशन मिले है.

5. कुमकुम भाग्य

इस बार की टीआरपी लिस्ट में कुमकुम भाग्य सबसे आखिरी पायदान पर है. पिछले बार पांचवे स्थान पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा था. कुमकुम भाग्य में शो को श्री‍ति झा, शब्‍बीर अहलुवालिया और नैना सिंह मुख्‍य भूमिका में हैं. इन दिनों शो में दर्शकों को अभि और प्रज्ञा की शादी का ट्रैक दिखाया जा रहा है. शो लोगों को खूब पसन्द आता है. शो को 6288 इंप्रेशन मिले है.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >